Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पैरा खिलाड़ियों ने की स्कूल शिक्षा शासन सचिव से मुलाकात

    2 months ago

    जयपुर। भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर एवं पैरा-जैवलिन (भाला फेंक) खिलाड़ी सुंदर गुर्जर ने स्कूल शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर कृष्ण कुणाल ने हाल ही में बहरीन में आयोजित बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप–2026 में पुरुष एकल SH6 वर्ग एवं मिश्रित युगल स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीतने पर कृष्णा नागर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल प्रदेश बल्कि देश के लिए भी गौरव का विषय है।

     

    उल्लेखनीय है कि 2020 टोक्यो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर जयपुर से संबंध रखते हैं और निरंतर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। बैठक के दौरान पैरा-जैवलिन खिलाड़ी सुंदर गुर्जर की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला का सीएसयू के छात्रों ने किया शैक्षिक अवलोकन, विद्यार्थियो ने जानी वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया
    Next Article
    Rahul ने Shah के करीबी नेता के खिलाफ बहन Priyanka को मैदान में उतार दिया! | Yugcharan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment