Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रतिभाओं का सम्मान, संस्कृति का संगम: सुबोध महिला महाविद्यालय में सजा वार्षिकोत्सव "पिनेकल-2026'

    1 hour ago

     

    रामबाग स्थित सुबोध महिला महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव "पिनेकल" में विभिन्न संस्कृतियों के समागम की झलक क्षेत्रीय नृत्यो के माध्यम से दिखाई दी l इस अवसर पर सिविल एवं अन्य प्रतिष्ठित राजकीय सेवाओं में चयनित करीब 50 छात्राओं हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया l दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना से प्रारम्भ हुए इस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छात्राओं को पुरुस्कृत कर बदलते परिवेश में सबला बनकर देशहित में योगदान देने की बात कहीं l उन्होंने छात्र जीवन को स्वर्णिम एवं सृजनात्मकता काल बताते हुए अनुशासित होकर लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर कार्यशील होने पर जोर दिया l विशिष्ट अतिथि मंडल में अल्पा चौधरी,आयुक्त भू -प्रबंध विभाग,मेजर नीति बंसल एवं विशेष अतिथि विक्रम पुरुषार्थी ने एक सुर में नारी के पुरातन वैभव की पुर्नस्थापना पर बल दिया और हर परिस्थिति में अपने मनोबल और प्रयासों को बुलंद रखने की बात कहीं l समारोह में उपस्थित सुबोध शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवरत्न कोठारी ने कहा की "हम केवल किताबें ही नहीँ पढ़ाते है, हौसले गढ़ते है l आज पुरस्कार पाने वाली प्रत्येक छात्रा कल की एक सशक्त कहानी होगी" मानद सचिव एस एस बोथरा ने अपने उदबोधन में कहा की आज जिन बेटियों को मंच पर सम्मान दिया जारहा है कल वही बेटियां किसी और की प्रेरणा बनेगी, यही शिक्षा की सबसे बड़ी जीत है l कोषाध्यक्ष विनोद लोढ़ा ने कहा की ये मेडल गले में नहीँ अपितु होंसलों को पहनाये जाते है l महाविद्यालय के संयोजक डॉ राकेश हीरावत ने शिक्षा पर किये गए खर्च को निवेश बताकर कहा की आज जिन हाथों में पुरुस्कार है कल उन्ही हाथो में समाज का नेतृत्व होगा l महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ स्वाती जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कहा की हमारा संकल्प है की महाविद्यालय की प्रत्येक छात्रा आर्थिक, मानसिक रूप से इतनी सशक्त बने की उसे किसी सहारे की जरूरत ना पड़े और यह वार्षिक उत्सव उसी संकल्प का जश्न है l

    इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय मेरिट सूची, खेल-कूद, एनसीसी, एनएसएस तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया l सम्मान से अभिभूत छात्राओं ने भी एक स्वर में महाविद्यालय द्वारा उनके सपनो को साकार कर उनको पँख प्रदान करने हेतु उद्घोषित रूप में धन्यवाद ज्ञापित किया l

    छात्राओं द्वारा नृत्य की विभिन्न विधाओं द्वारा 'हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत क़र रंगारंग प्रस्तुति दी गई lअंत में प्राचर्या डॉ जैन ने छात्राओं को स्टार्टअप हेतु तैयार करने हेतु नवीन सत्र में इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा कर आगँतुको को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं छात्राओं के हित में कृत संकल्पित होकर साझा प्रयास करने का आश्वासन दिया l डॉ तनु यादव ने प्रभावी मंच संचालन से आयोजन को सरस और जोशीला बना दिया l डॉ ममता शर्मा ने रंगारंग कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में अग्रणी भूमिका निभाईl

    Click here to Read More
    Previous Article
    “जयपुर के नागरिकों को पक्षियों से क्या प्राप्त होता है तथा नागरिक पक्षियों को क्या लौटाते हैं” विषय पर एक जागरूकता अभियान
    Next Article
    आईसीडीएस के प्रयासों से एसआरएस के माध्यम से राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण 86 प्रतिशत हुआ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment