Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पर्यटन विभाग का प्रयास रहेगा, अगले साल जयपुर फ़ूड फेस्टिवल किया जाए आयोजित :- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

    5 months ago

    जयपुर। उप मुख्यमंत्री तथा पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पर्यटन विभाग का प्रयास रहेगा, अगले साल जयपुर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाए। 

     

    उपमुख्यमंत्री ने जयपुर के द ललित होटल में शुक्रवार को आयोजित दैनिक भास्कर द्वारा रीडर्स चॉइस फूड हॉस्पिटलिटी अवार्ड 2025 में उक्त घोषणा की। 

     

    दिया कुमारी ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से प्रयास किया जाएगा कि जयपुर, राजस्थान और पूरे भारत के फूड एक ही स्थान पर जयपुर में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की तर्ज पर अगले साल जयपुर फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा हमारे यहां के फूड को पूरी दुनिया पहचानती है और उसके स्वाद का आनंद लेती है।  फूड फेस्टिवल की राजस्थान के पर्यटन की ब्रांड इमेज़ को वैश्विक स्तर पर और वृहद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। 

     

    राजस्थान में अतिथि देवो भव का भाव हमेशा ही रहा है। पधारो म्हारे देश यहां के कण कण में वास करता है। हम आतिथ्य भाव से ओतप्रोत रहते हैं। अतिथियों की सेवा करना हमें प्रसन्नता देता है। 

     

    उन्होंने कहा कि अभी 19 नवम्बर 2025 को जयपुर सहित राजस्थान के सातों संभागों में पहली बार ऐतिहासिक रूप से घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध घूमर नृत्य आधारित इस आयोजन को बहुत सराहा गया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस आयोजन में एक साथ छ हजार महिलाओं द्वारा घूमर नृत्य किये जाना एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अधिकारियों एवं कार्मिकों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी की जाए सुनिश्चित:- उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी
    Next Article
    राष्ट्रीय शिक्षा सुधार पर केंद्रित 5वां चीफ सेक्रेटरी राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment