Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    1 hour ago

    जयपुर, । रीजनल कॉलेज फॉर एजुकेशन, रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर की एनएसएस इकाई द्वारा इंडिया गेट, जयपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने आमजन से संवाद करते हुए “आपका वोट, आपकी आवाज, हमारा भविष्य” का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की भूमिका पर जानकारी देते हुए नागरिकों से जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।

    चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने कहा कि “मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ करना चाहिए। युवाओं की सक्रिय एवं जागरूक भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।”

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि “युवा देश के भविष्य के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। विद्यार्थियों को स्वयं मतदान के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ समाज में भी मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाना चाहिए। जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।”

    इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने कहा कि “मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करना चाहिए।”

    कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमित शर्मा के मार्गदर्शन एवं समन्वयक इंजीनियर महेंद्र कुमार वर्मा के समन्वय से आयोजित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान में पहुँचे दीपशिखा कॉलेज के विद्यार्थी
    Next Article
    विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “यूथ मेंटल हेल्थ फर्स्ट एड” प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment