Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन, नए विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

    3 months ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में सत्र 2025–26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य एवं रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक सरस्वती वंदना से की गई। इस अवसर पर दीपशिखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा सहित मुख्य अतिथि श्याम चंदेल (सरकारी फार्मासिस्ट, जयपुर), डॉ. दिलीप अग्रवाल (महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज), डॉ. मयंक बंसल (प्रिंसिपल, जयपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

     

    मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका एवं शोध के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. प्रेम सुराणा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

     

    फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग एवं सोलो सांग जैसी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

     

    कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अक्षत शर्मा एवं हर्षित मेगनानी को मिस्टर फ्रेशर एवं कल्पना बारेठा एवं नेलेज़ा खातून को मिस फ्रेशर चुना गया।

     

    कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ताराचंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र अनुशासन में रहकर अध्ययन पर ध्यान दें तथा प्रायोगिक शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने भविष्य को सशक्त बनाएं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

     

    इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
    Next Article
    खेड़ा चौसला में भूणाजी की वापसी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment