Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रीजनल कॉलेज सीतापुरा को स्वीकृत हुई राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई

    2 hours ago

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत रीजनल कॉलेज सीतापुरा को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की एक इकाई स्वीकृत हुई है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा-भावना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    महाविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) अशोक सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक एसपी भटनागर एवं क्षेत्रीय अधिकारी श्री सौरभ शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एनएसएस इकाई के माध्यम से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण एवं मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अभियान तथा अन्य समाजोपयोगी कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जाएगा। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि एनएसएस इकाई के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. सुमित शर्मा को एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के महेंद्र कुमार वर्मा को एनएसएस सह - प्रोग्राम ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा तथा वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की नई इकाई स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की महाविद्यालय सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास एवं युवा नेतृत्व निर्माण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्राओं को मिला आत्मविश्वास और कौशल विकास का संदेश

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment