Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने रोस्टर प्रणाली को पारदर्शिता रखते हुए सभी वर्गों का ध्यान रखा जाए और राजस्थान विश्वविधालय कि विभिन्न समस्याओं को लेकर ABVP ने सिंडिकेट सदस्य कुलदीप धनकड़ जी को सौंपा ज्ञापन

    1 month ago

    जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सिंडिकेट सदस्य को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांत मंत्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण अखिल भारतीय राज्य विश्विद्यालय संयोजक भारत भूषण यादव और राजस्थान विश्वविधालय इकाई अध्यक्ष अभिषेक मीणा ने किया

     

    ज्ञापन में छात्रों की निम्नलिखित मुख्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया:

    राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2025 में जारी किए गए रोस्टर पर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं EWS से संबंधित अभ्यर्थियों/हितधारकों द्वारा अनेक आपत्तियां दर्ज करवाई गई थीं इसलिए इस रोस्टर को संविधान के अनुसार सुधार कर सभी वर्गों का ध्यान रखा जाए।

    परिणाम और प्रवेश प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षाओं और उनके परिणामों को समयबद्ध तरीके से जारी करने की मांग की गई ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो。

    आधारभूत सुविधाएँ: परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, छात्राओं के कॉलेजों में एटीएम सुविधा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग रखी गई।

     

    MPAT परीक्षा का नियमित आयोजन: पिछले काफी समय से लंबित Ph.D. प्रवेश परीक्षा (MPAT) को तुरंत आयोजित करने और इसका वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग की गई।

     

    ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि सिंडिकेट द्वारा इन छात्र हितों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। 

     

    इस अवसर पर सिंडिकेट सदस्य कुलदीप धनकड़ जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि छात्रों से जुड़ी इन समस्याओं को बैठक के एजेंडे में शामिल कर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जनसंचार में अध्ययन को कौशल से जोड़ना ज़रूरी: प्रो राय
    Next Article
    Bihar के नए मुख्यमंत्री का नाम तय! Nitish के नए दांव से उलझ गया मामला ? | Yugcharan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment