Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जनसंचार में अध्ययन को कौशल से जोड़ना ज़रूरी: प्रो राय

    1 month ago

    हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार संपन्न 

    जयपुर। बगरू के दहमी कलां स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति और जनसंचार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन मंगलवार को हुआ।

    समापन सत्र में मुख्य अतिथि पंडित दीन दयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय,सीकर के कुलगुरू प्रो. अनिल राय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हीरेन जोशी रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पांडेय ने की। कार्यक्रम का संचालन मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया.

     

    समापन सत्र में बोलते हुए प्रो. अनिल राय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कौशल विकास पर बात की जिससे छात्रों को सम्मानजनक रोजगार मिल सके. 

    विशिष्ट अतिथि श्री हीरेन जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को औपचारिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक अनुभूतियों का ज्ञान भी जरूरी है।

     

    हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पांडेय ने कहा कि लोक के माध्यम से तत्व ज्ञान जनता तक पहुंचा। लोक कला पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक तत्व के बिना जीवन नीरस है। 

    संगोष्ठी का प्रतिवेदन कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज लोढ़ा ने प्रस्तुत किया।

    इससे पूर्व के सत्र में डॉ गिरीश उपाध्याय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो ज्ञान प्रकाश मिश्रा, माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ लाल बहादुर ओझा, जयपुर तमाशा के कलाकार डॉ विशाल भट्ट,वरिष्ठ विद्वान डॉ रविंद्र भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह: 142 स्वर्ण पदक, 710 मेरिट, 190 पीएचडी समेत 3451 छात्राओं को उपाधियां
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने रोस्टर प्रणाली को पारदर्शिता रखते हुए सभी वर्गों का ध्यान रखा जाए और राजस्थान विश्वविधालय कि विभिन्न समस्याओं को लेकर ABVP ने सिंडिकेट सदस्य कुलदीप धनकड़ जी को सौंपा ज्ञापन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment