Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संसाधनों के अभाव को नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को बनाएं अपनी असली ताकत- भगवती बालदवा

    1 month ago

    -नारी शक्ति केवल प्रेरणा नहीं बल्कि परिवर्तन का आधार- जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी

     

    -सोशल मीडिया की रील लाइफ से हटकर रीयल लाइफ के संघर्षों को सम्मान देने का संदेश- जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी

     

    जयपुर,

     

    आधुनिक भारत के निर्माण में महिला नेतृत्व की अनिवार्य भूमिका को रेखांकित करने और युवाओं में स्वरोजगार की अलख जगाने के उद्देश्य से जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) व जेईसीआरसी 90.8 एफएम द्वारा "फ्रॉम डेज़र्ट सैंड्स टू ग्लोबल स्टैंड्स – वुमन लीडिंग द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस" थीम पर एक मोटिवेशनल सैशन का आयोजन किया। जिसने स्टूडेंट्स में नई ऊर्जा भरते हुए उन्हें ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

     

    विद्यार्थियों के साथ सफलता के मूल मंत्र साझा करते हुए, कार्यक्रम की चीफ़ गेस्ट, इक्सोरियल बायोमेड व कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर, भगवती बालद्वा ने छात्रों को जीवन में हमेशा बड़ा सोचने, छोटी शुरुआत करने और तुरंत फैसले लेने को कहा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अगर आपमें खुद पर भरोसा और पक्का इरादा है, तो संसाधनों की कमी कभी आपकी राह का रोड़ा नहीं बन सकती।

     

    अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे पारंपरिक भारतीय उत्पादों को वैज्ञानिक आधार देकर ग्लोबल लेवल पर सफलतापूर्वक स्थापित किया जा सकता है। बालद्वा ने युवाओं को सचेत किया कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता; इसके लिए लगातार प्रयास, धैर्य, अनुशासन और काम के प्रति ईमानदारी की ज़रूरत होती है। टीम वर्क को लीडरशिप की सबसे बड़ी खूबी बताते हुए उन्होंने कहा कि एक सच्चा लीडर वही है जो सबको साथ लेकर चले और अपनी टीम को आगे बढ़ाए। साथ ही परिवार को जीवन का सबसे बड़ा एसेट बताया।

     

    वहीं, इंडिलिंक्स व न्यूज़लैब के फाउंडर मुकेश सैनी ने तकनीक और एआई को अपना साथी बनाने की बात कहते हुए समझाया कि इंसानी दिमाग और डिजिटल क्रांति का सही तालमेल ही बड़े नतीजे दे सकता है। उन्होंने युवाओं को समस्याओं के आसान समाधान ढूंढने और बिना रुके लगातार मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

     

    इसी कड़ी में, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (डिजिटल स्ट्रेटेजीज़) धीमांत अग्रवाल, रज़िस्ट्रार एस एल अग्रवाल, एनएसएस प्रोग्रैम ऑफ़िसर डॉ. सोनू पारीक (एचओडी- कैमिस्ट्री), व जेईसीआरसी 90.8 एफएम के स्टेशन मैनेजर पंडित अमनदीप (असिस्टेंट प्रोफेसर) मौजूद रहे। जिन्होंने यूथ को सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर नारी के परिश्रम का सम्मान करने और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन के साथ मानवीय मूल्यों को सहेजने की प्रेरणा दी। जेईसीआरसी की इसी ‘ह्यूमैनिटी फ़र्स्ट’ की सोच को साझा करते हुए, रेखांकित किया कि महान व्यक्तित्व वही है जो अपनी सफलता से दूसरों को प्रेरित करे और समाज के उत्थान में अपना सार्थक योगदान दे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
    Next Article
    राजस्थान दिवस सप्ताह: राजस्थान दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से जयपुर शहर में 17 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment