Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चतुर्थ एवं पंचम दिवस सामाजिक कल्याण, योग, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता को समर्पित

    2 days ago

    जयपुर | यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चतुर्थ एवं पंचम दिवस दिनांक 28 एवं 29 जनवरी 2026 को सामाजिक चेतना, स्वास्थ्य जागरूकता, योग-ध्यान तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर केंद्रित विविध गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन दोनों दिनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सजगता विकसित करना रहा।

     

    चतुर्थ दिवस (28 जनवरी 2026)

     

    चतुर्थ दिवस की शोभा विश्वविद्यालय की अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि जैन की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “नॉट मी, बट यू” (Not Me, But You) के महत्व को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में संवेदनशीलता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।

     

    चतुर्थ दिवस के अंतर्गत तीन सत्रों का आयोजन किया गया।

    प्रथम सत्र में डॉ. मोनिका शर्मा, डीन, लॉ स्कूल, द्वारा यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर जागरूकता सत्र लिया गया, जिसमें विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी, पहचान एवं रोकथाम के उपायों से अवगत कराया गया। उन्होंने सुरक्षित एवं सम्मानजनक समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया।

     

    द्वितीय सत्र में डॉ. महादेव कुमार सैनी, डीन, योग विभाग, द्वारा योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच के महत्व को समझाया तथा विद्यार्थियों को इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

     

    तृतीय सत्र में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यश यादव द्वारा नैतिक मूल्यों, अनुशासन, समय पालन एवं चरित्र निर्माण पर आधारित प्रेरणादायी सत्र लिया गया, जिसमें विद्यार्थियों को एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

     

    इसी दिन “वंदे मातरम् – फेज़ II” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में शोकिन गुर्जर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

     

    पंचम दिवस (29 जनवरी 2026)

     

    पंचम दिवस जनसंख्या शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित रहा। इस दिवस पर दो सत्रों का आयोजन किया गया।

     

    प्रथम सत्र में डॉ. वंदना सिंह ठाकुर, डीन, मानविकी विभाग, द्वारा “जनसंख्या शिक्षा एवं परिवार कल्याण” विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों तथा परिवार नियोजन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

     

    द्वितीय सत्र में डॉ. पी. एस. रघु, विभागाध्यक्ष, फार्मेसी विभाग, द्वारा “टीकाकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य पर जागरूकता” विषय पर सत्र लिया गया। उन्होंने टीकाकरण के महत्व, संतुलित आहार, पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों की जानकारी प्रदान की।

     

    चतुर्थ एवं पंचम दिवस की संयुक्त गतिविधियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों में सामाजिक चेतना, देशभक्ति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणादायी संदेशों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में पश्चिम क्षेत्रीय रूपक महोत्सव–2026 का भव्य समापन
    Next Article
    मत्स्य कृषक संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार और मत्स्य कृषकों के बीच सीधा संवाद

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment