Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    त्रिदिवसीय व्यावसायिक क्षमतोन्नयन कार्यशाला का शुभारम्भ

    2 months ago

    जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय त्रिवेणी नगर में व्यावसायिक क्षमतोन्नयन गतिविधि के अंतर्गत त्रिदिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रातः 10 बजे सभागार में आयोजित हुआ।

    उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. गजेन्द्र प्रकाश शर्मा पूर्वाध्यक्ष, आधुनिक विद्याशाखा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. लोक मान्य मिश्र ने की। इस अवसर पर सह-निदेशक शैक्षणिक प्रो. बोध कुमार झा, सह-निदेशक प्रशासन प्रो. शीशराम, शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा के अध्यक्ष प्रो. गौरांग बाघ, ITEP थे।समन्वयक डॉ. कैलाश चन्द्र सैनी शिविर का परिचय देते हुये कहा कि 

    व्यावसायिक क्षमतोन्नयन कार्यक्रम एक अभिनव पहल है, जिसमें विद्यार्थियों की अभिरुचि के अनुसार 10 संघ क्लब का गठन किया गया है। भारतीय ज्ञान परम्परा (IKS) को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिभागियों को क्रीड़ा, नाट्य, संगीत, पर्यावरण संरक्षण, नृत्य, स्वास्थ्य, चित्रांकन, क्विज, सांगणिक (साइबर) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना आदि विषयो में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा । इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों की अंतर्निहित क्षमताओ का विकास कर उन्हें गुणात्मक एवं दक्ष शिक्षक के रूप में तैयार करना है। साथ ही पंचकोशीय सिद्धांत के अनुरूप समग्र व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया गया।

    मुख्य अतिथि प्रो. गजेन्द्र प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर कौशल अर्जित करना आवश्यक है। व्यक्ति को अपनी अभिरुचि के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रो में दक्षता प्राप्त कर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। परिसर निदेशक प्रो. लोक मान्य मिश्र ने कहा कि वर्तमान युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का सृजन अत्यंत आवश्यक है। विभिन्न संघों के विशेषज्ञो में सूरज सिंह क्रीड़ा , अर्जुनदेव नाट्य, दीपक शर्मा संगीत, डॉ. शिवांगी तम्बोली पर्यावरण, सुश्री अंशु रूपावत नृत्य, डॉ. ज्योति वर्मा स्वास्थ्य, मानसी वशिष्ठ चित्रांकन, रोहित शर्मा क्विज , अजय मीना साइबर तथा सुश्री बुलबुल पाठक राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे । इस अवसर प्रो. रेखा कुमारी, डॉ. बत्तीलाल मीना, डॉ. दरियाव सिंह, डॉ. सीमा अग्रवाल, नरेश सिंह, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. देवकरण शर्मा , डॉ. दीक्षिता अजवानी, डॉ. गुरिन्द्र कौर, डॉ. विनी शर्मा, सहित समस्त संघ प्रभारी एवं ITEP प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    "इंडिया एआई मिशन पर बजट कटौती पर जताई चिंता"
    Next Article
    राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला का सीएसयू के छात्रों ने किया शैक्षिक अवलोकन, विद्यार्थियो ने जानी वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment