Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 75 यूनिट रक्तदान

    1 day ago

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में रक्तदान शिविर का आयोजन

    जयपुर। राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस के अवसर पर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ओम शिव भगवती सेवा संस्थान का सहयोग प्राप्त हुआ।

     

    इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 75 यूनिट रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक नई मिसाल कायम की। 

     

    शिविर का उद्देश्य समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य से जोड़ना रहा। 

     

    कार्यक्रम में स्वयं माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उनके जन्मदिवस के अवसर पर बियानी परिवार द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया गया।

     

    शिविर में आयोजक संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, ओम शिव भगवती सेवा संस्थान के हरफूल कुमावत एवं कमलेश देवी कुमावत, नर्सिंग सीनियर प्रिंसिपल डॉ. तारावती चौधरी, प्रिंसिपल डॉ. लथा पी.एस. तथा समस्त बियानी परिवार विशेष रूप से उपस्थित रहा।

     

    इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान रक्तदाताओं एवं आमजन के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    24 घंटो में आएगा पैसा | 2026 Special Remedies | Mesh se Meen tak 12 Rashi Predictions🔥@AstroWala
    Next Article
    राज्य स्तरीय करियर परामर्श कार्यशाला ने विद्यार्थियों के भविष्य को दिखाई दिशा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment