Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वन राज्यमंत्री ने शहरवासियों के साथ खेली हर्बल गुलाल से होली दिव्यांगजनों को मिठाई खिलाकर दी होली की शुभकामनाएं

    2 months ago

    जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर में अपने निवास स्थान पर आयोजित नमो होली उत्सव में शहरवासियों के साथ हर्बल गुलाल लगाकर होली खेली।

    वन राज्यमंत्री शर्मा ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि उत्सव में वन विभाग द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल से होली का त्योहार मनाया गया है। उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए दिव्यांगजनों के साथ होली खेली तथा मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। इस दौरान पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित गफरूद्दीन मेवाती ने होली के गीतों पर भपंग का वादन कर सभी को मंत्रामुग्ध किया। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    आर्य नगर विकास समिति, मुरलीपुरा में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह
    Next Article
    बेहतर इलाज के साथ मरीजों की सुविधाओं में होगा विस्तार - वन राज्यमंत्री शर्मा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment