Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का सफल आयोजन

    3 months ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज़ मार्केट्स (एनआईएसएम) के सहयोग से महाविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए “वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को बचत, वित्तीय नियोजन, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, बीमा सुरक्षा तथा ऋण प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज़ मार्केट्स (एनआईएसएम) द्वारा आयोजित इस विकास कार्यक्रम में आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं एनआईएसएस की विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा सरल भाषा एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से वित्तीय साक्षरता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

    इस अवसर पर पवनदीप कौर बिंद्रा (एनआईएसएम की विशेषज्ञ) एवं श्वेता सिंह (विकास अधिकारी) ने प्रतिभागियों को वित्तीय निर्णयों में सतर्कता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा तथा दीर्घकालीन वित्तीय योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि “वित्तीय साक्षरता आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।” उन्होंने आईक्यूएसी, आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं एनआईएसएम के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समन्वय आईक्यूएसी द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सत्र के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन महाविद्यालय की गुणवत्ता उन्नयन एवं समग्र विकास की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। इस कार्यक्रम में अशैक्षणिक स्टाफ के 49 सदस्य उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘‘सिविक एण्ड सिटिजनशिप-अंडरस्टेण्ड यॉर रोल इन सोसायटी’’ पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम
    Next Article
    कलश यात्रा निकाली गई, विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment