Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    योग से निरोगी जीवन की ओर” — रीजनल कॉलेज, सीतापुरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं प्राणायाम शिविर आयोजित

    3 hours ago

    जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रीजनल कॉलेज, सीतापुरा, जयपुर में योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

    शिविर में सरकार द्वारा प्रशिक्षित योगाचार्य डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करता है, एकाग्रता बढ़ाता है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने में सहायक होता है।

    इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने अपने संदेश में कहा कि “योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का आधार है। विद्यार्थियों एवं युवाओं को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने की एक वैज्ञानिक जीवनशैली है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनता है।”

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग के वैश्विक प्रसार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी बढ़ती लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के सतत प्रयासों से भारत की यह प्राचीन जीवन-पद्धति आज विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुकी है।

    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित कर निरोगी, ऊर्जावान एवं प्रसन्न जीवन जीने का आह्वान किया गया। योग शिविर ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नरेन्द्र कुमार दोतोलिया को मिली विद्यावारिधि (पीएच.डी.) उपाधि
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ सात दिवसीय योग एवं प्राणायाम शिविर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment