Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ सात दिवसीय योग एवं प्राणायाम शिविर

    3 hours ago

    भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका में योग संगम-2026 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर सात दिवसीय योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. रामादेव राम अलारिया ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सभी को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

    प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। वर्तमान जीवनशैली में योग को अपनाना समय की आवश्यकता है।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित कर निरोगी, ऊर्जावान एवं प्रसन्न जीवन का आनंद लेना चाहिए। योग न केवल रोगों से बचाव का माध्यम है, बल्कि यह सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है।

    उन्नत भारत अभियान के विश्वविद्यालय समन्वयक नरेश अरोड़ा ने बताया कि पूर्व में भी मंत्रालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान के अंतर्गत 14 जून को योग एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वास्थ्य, फिटनेस तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

    एन.एस.एस. प्रभारी यश यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से 21 जून तक विश्वविद्यालय में योग सप्ताह मनाया गया, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन योग, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि योग सप्ताह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

    कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    योग से निरोगी जीवन की ओर” — रीजनल कॉलेज, सीतापुरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं प्राणायाम शिविर आयोजित
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित युवा पीढ़ी स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाए : डॉ. प्रेम सुराणा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment