Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा ग्राम टूटोली में विज्ञान में रोजगार के अवसर एक्सटेंशन एक्टिविटी का आयोजन

    3 months ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका जयपुर के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज विभाग द्वारा ग्राम टूटोली में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु “विज्ञान में रोजगार के अवसर” विषय पर एक्सटेंशन एक्टिविटी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे अनुसंधान, शिक्षण, औषधि उद्योग, पर्यावरण विज्ञान, प्रयोगशाला तकनीक, डाटा विज्ञान तथा सरकारी सेवाओं में उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कौशल विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

    प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने अपने संदेश में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, परिश्रम करने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

    डॉ. रजनी माथुर ने विज्ञान शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं बल्कि जीवन को समझने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों, शोध एवं नवाचार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।

     मनीषा यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) ने कहा कि विज्ञान शिक्षा विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता तथा नवाचार की भावना विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को अपनाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विज्ञान क्षेत्र में करियर से जुड़े प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह आयोजन ग्रामीण विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर के कलाकारों की कृतियां अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी कांगड़ा म्यूजियम में प्रदर्शित
    Next Article
    Pollution, BJP vs AAP: What’s Really Happening in Delhi? BJP MLA Breaks Silence | Ravinder Negi Ji

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment