Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    19वीं विशाल देवनारायण पदयात्रा: देवनारायण भगवान के सुरों से गुंजेगा जयपुर से मालासेरी तक का मार्ग

    5 minutes ago

    अगाध भक्ति और लोक-संस्कृति की अनूठी मिसाल: 

    ​बेगस/जयपुर. राजस्थान की पावन धरा भक्ति, श्रद्धा और अटूट लोक-संस्कृति की साक्षी रही है। जब-जब भगवान श्री देवनारायण जी की महिमा का बखान होता है, तब-तब श्रद्धालुओं के मन में एक अद्भुत ऊर्जा और अगाध आस्था का संचार हो जाता है। इसी भक्तिमय परंपरा को जीवंत रखते हुए "श्री देवनारायण पदयात्रा मित्र मण्डल समिति, भोपा की ढाणी, बेगस, रामसिंहपुरा (जयपुर)" के तत्त्वावधान में 19वीं विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 से शुरू होकर गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 तक चलेगी। यात्रा भगवान श्री देवनारायण जी का मंदिर देव धाम, भोपा की ढाणी, बेगस से गाजे बाजे के साथ रवाना होगी.

    7 दिवसीय यात्रा मार्ग एवं रात्रि विश्राम की संपूर्ण रूपरेखा

    ​ श्री देवनारायण भगवान महा कथा के गायक भोपाजी बिरदी चंद कुमावत देवतवाल ने बताया कि यात्रा का प्रस्थान 11 सितम्बर 2026 को सुबह 7:15 बजे मंदिर श्री देवनारायण जी, भोपा की ढाणी, बेगस-रामसिंहपुरा से होगा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में देव भक्त शामिल होंगे और 7 दिन पैदल चल के भोपा की ढाणी से मालासेरी डूंगरी आसींद भीलवाड़ा में पहुंचेंगे.

    पूरे 7 दिनों की यात्रा के पड़ाव इस प्रकार रहेंगे:

    ​11 सितम्बर (शुक्रवार): दोपहर विश्राम नासनोदा तथा रात्रि विश्राम डी.लाइट फ्यूल (गिंदानी इण्डियन ऑयल, प्रमोद कुमार)।

    ​12 सितम्बर (शनिवार): दोपहर विश्राम नौरिया का बालाजी एवं रात्रि विश्राम श्री देव मार्केट-किशनगढ़ बाईपास।

    ​13 सितम्बर (रविवार): दोपहर विश्राम बालाजी मंदिर और रात्रि विश्राम श्री चन्दनाथ आदर्श विद्या मंदिर-नसीराबाद।

    ​14 सितम्बर (सोमवार): दोपहर विश्राम फौजी का ढाबा (बांदनवाड़ा) व रात्रि विश्राम बाफना जैन तीर्थ (27 मील, विजय नगर)।

    ​15 सितम्बर (मंगलवार): दोपहर विश्राम रूपहाली चौराहा तथा रात्रि विश्राम देवनारायण मंदिर, उखलिया।

    ​16 सितम्बर (बुधवार): दोपहर विश्राम तांबेशर बावड़ी बालाजी और रात्रि विश्राम मालासेरी डूंगरी, श्री देवनारायण भगवान की जन्मस्थली मंदिर

    ​17 सितम्बर (गुरुवार): देव दर्शन मालासेरी डूंगरी-सवाईभोज, गोटा दड़ावट, देवमाली धाम एवं यात्रा का सफल समापन।

    Click here to Read More
    Previous Article
    साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक में विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment