Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ‘अनुभव और अध्‍ययन से ही आता है पत्रकारिता कौशल’

    6 months ago

    हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान आयोजित

    जयपुरहरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालयजयपुर में शनिवार को एक विशेष व्‍याख्‍यान आयोजित किया गया। पत्रकारिता और जनसंपर्क: एक अंतर्सम्‍बंध विषय पर आयोजित इस व्‍याख्‍यान में मुख्‍यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्‍ठ के उप-निदेशक विवेक जादौन मुख्‍य वक्‍ता रहे। इस  दौरान संचार में पारंगत होने के लिए मूलभूत व्‍यावहारिक जरूरतों के  बारे में जादौन ने विद्यार्थियों को विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पत्रकारिता कौशल अनुभव और अध्‍ययन से आता है।

    कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्‍वविद्यालय के अकादमिक एवं प्रशासनिक समन्‍वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने विवेक जादौन की शैक्षणिक एवं  पेशेवर उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पांडेय ने अपने स्‍वागत संबोधन में कहा कि विवेक जादौन जैसे अनुभवी और कुशल मीडिया प्रोफेशनल्‍स से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है।  

    अपने संबोधन में जादौन ने कहा कि केवल बड़े नामों या एंकर्स को देखकर आकर्षित होने के बजाय अपने लिए बड़ा दायरा तय करना चाहिए। बदलते तकनीक के दौर में अपने आपको जरूरत के मुताबिक ढालने की आवश्‍यकता भविष्‍य के संचारकों को होगी। एआई के बढ़ते उपयोग पर उन्‍होंने कहा कि एआई को असिस्‍टेंट बनाएं अपना गाइड नहीं। कुलसचिव डॉ. सत्‍येंद्र बसवाल ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    संस्कृत शिक्षा के ‘लौह पुरुष प्रो वाई एस रमेश हुये विंटेज कार से विदा
    Next Article
    राज्यपाल ने दीपावली सजावट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment