Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, "कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026" का भव्य समापन

    1 hour ago

    जयपुर। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में पाँच दिवसीय "कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026" के अंतिम दिवस अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर "टाइगर फेस्टिवल डे" का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन WWF-India, उदयपुर डिवीजन (राजस्थान) के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ पंजीयन एवं किट वितरण से हुआ। इसके उपरांत छात्राओं के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा टाइगर संरक्षण विषयक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें छात्राओं ने अत्यंत उत्साह, रचनात्मकता एवं जागरूकता के साथ भाग लिया।

    समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संध्या यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस उपस्थित रहीं। कार्यशाला की पाँच दिवसीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रो. निधि माथुर, संयोजक, KIIC द्वारा प्रस्तुत किया गया।

    समारोह में पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं आयोजन दल का भी अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करते हुए प्रकृति संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

    प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह पाँच दिवसीय कार्यशाला विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में अत्यंत सफल रही। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं, विशेषज्ञ वक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकुमार बैरवा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। समूह छायाचित्र के साथ पाँच दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    -आज का भारत सशक्त, साहसी, महत्वाकांक्षी व निडर दिखता है, और इन्ही कारणों से भारत आज भी “सारे जहाँ से अच्छा” दिखता है- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जेईसीआरसी ओरिएंट 2026
    Next Article
    देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में किया संतों का सम्मान

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment