Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वस्तरीय विशेषज्ञों ने दी सतत विकास की राह

    1 day ago

    जयपुर। सेंट जेवियर्स कॉलेज जयपुर में 30 जनवरी 2026 को आईसीएसएसआर प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय ट्रांसडिसिप्लिनरी सम्मेलन “पीपल, प्लैनेट एंड प्रोस्पेरिटी: नेविगेटिंग पाथवेज़ टू ए सस्टेनेबल फ्यूचर” का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष  अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सौदामिनी दास (इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ) तथा मुख्य वक्ता प्रो. विभा अरोड़ा (आईआईटी दिल्ली) ने सतत विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

    प्रो. मैनफ्रेड मैक्स बर्गमैन (यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल, स्विट्जरलैंड) ने “ट्रांसडिसिप्लिनरी रिसर्च” पर कार्यशाला ली, जिसकी अध्यक्षता डॉ. रश्मि बरुआ ने की। “प्रॉस्पेरस इकोलॉजीज़” पैनल में प्रो. विभा अरोड़ा, प्रो. सौदामिनी दास और प्रो. शेलजा के. जुनेजा ने विचार रखे, सत्र का संचालन डॉ. श्रुति रावल ने किया।

    समानांतर सत्रों में प्रो. मोहन प्रसाद सिंह (ट्रैक 1), डॉ. रश्मि बरुआ (ट्रैक 2), डॉ. शहनवाज़ आलम (ट्रैक 3) की अध्यक्षता प्रो. रेखा सक्सेना ने की। ट्रैक 4 में प्रो. सेदा यिलदिरिम (तुर्की) के सत्र की अध्यक्षता प्रो. कृष्णा गुप्ता ने की। साहित्यिक सत्रों में डॉ. मीनाक्षी जैन और डॉ. अरुण सिंह तथा मनोविज्ञान सत्र में प्रो. विश्वा चौधरी ने अध्यक्षता की। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों की सक्रिय भागीदारी रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन: तकनीकी और नावाचारो के साथ सतत विकास पर हुआ मंथन
    Next Article
    सायकोलॉजीकल फर्स्ट एड कार्यशाला का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment