Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन: तकनीकी और नावाचारो के साथ सतत विकास पर हुआ मंथन

    1 day ago

    सुबोध पी जी महिला महाविद्यालय रामबाग जयपुर में दो दिवसीय इन्टरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस "इन्नोवेशन एंड ट्रांसफार्मेशन इन इमरजिंग टेक्नोलॉजीज, रिसर्च एंड सस्टेनबल डवलपमेंट" का सफल आयोजन हुआ l

     

    समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ मनीषा अरोडा, कमिश्नर डोमेस्टिक एंड ओवरसीज राजस्थानी अफेयर्स एवं विशिष्ट अतिथि प्रो महेश शर्मा वाईस प्रेसिडेंट आई एस सी बी, प्रबंध निदेशक प्लांट्स मेड लबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड तथा कैप्टन शशि किरण,मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे एवं अन्य अतिथि प्रोफ़ पीसी माली, डॉ घनश्याम कच्छवाह उपस्थित रहे l

     

    कॉन्फ्रेंस के तीसरे तकनीकी सत्र में निधि सोढाणी, सीइओ एंड फाउंडर लेक्सकॉम्प ग्लोबल कैलिफोरनिया प्रोफ विनोद भारद्वाज, केंद्रिय विश्व विद्यालय सागर की अध्यक्षता में डॉ ऋतुजा शर्मा वनस्थली विधापीठ अपराधों से जुड़े क़ानूनो एवं मानवधिकारो पर प्रकाश डाला वही डॉ रोहित जैन, राजस्थान विश्वविद्यालय नें सोशल मीडिया के समाज पर बढ़ते प्रभावो को रेखांकित करते हुए हमारी संस्कृति को अक्षुण रखने हेतु इसके विवेक पूर्ण उपयोग की वकालत की l इस सत्र में लगभग 30 शोधपत्रों का वाचन हुआ l प्रोफ़ वाणी भटनागर, डिजिटल-वेब स्टर्टजिस्ट, टैक्सस यूनाइटेड स्टेट एवं अनुराग लाल, ग्लोबल हेड, बिजनिस डॉवलपमेंट, ताईवान की अध्यक्षता में कृत्रिम बुद्धिमता पर आयोजित चौथे तकनीकी सत्र में डॉ रमा सोलंकी, वरिष्ठ टीवी पत्रकार, टाइम्स नेटवर्क डॉ रेखा, नेशनल चुंग हसींग यूनिवर्सिटी टाइचूंग ताईवांन एवं डॉ पवनदीप बिंद्रा, फाइनेंस एक्सपर्ट एंड फ्रीलेंस ट्रेनर नें अपने वक्तव्यओं में सतर्कता के साथ कृत्रिम बुद्धिमिता के उपयोग की वकालत की l लगभग 28 प्रतिभागियों सबंधित विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सभी सत्रों के प्रतिभागियों को उत्कृष्ट शोध पत्रों एवं पोस्टर प्रस्तुति के लिय पुरुस्कार दिए गए l

    समापन पर कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन एवं प्राचार्या डॉ. स्वाति जैन ने आगन्तुक सभी अतिथियो,वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर आयोजन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर सुबोध शिक्षा समिति के मानद सचिव एस एस बोथरा नें कॉन्फ्रेंस को बुद्धिजीवीयो का मंच बताकर इसकी धरातलीय उपयोगिता को अतिआवश्यक बताया l साथ ही इस आयोजन को सराहा lमहाविद्यालय के संयोजक डॉ राकेश हीरावत नें शोध, नवाचारो एवं कृत्रिम बुद्धिमता के दौर में भी संस्कृति को पोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया l आयोजन की संयोजिका डॉ रुचिका शर्मा एवं सह संयोजिका डॉ रेखा जैन नें इस आयोजन को सफल बनाने में सभी के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंशा की l डॉ तनु यादव, प्रीती ओझा, राहुल चौधरी एवं सृस्टि शर्मा नें प्रभावी मंच संचालन किया l

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य स्तरीय करियर परामर्श कार्यशाला ने विद्यार्थियों के भविष्य को दिखाई दिशा
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वस्तरीय विशेषज्ञों ने दी सतत विकास की राह

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment