Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फहराया ध्वज

    3 days ago

    -पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प 

    सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जोराराम कुमावत के विधायक कार्यालय पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी के मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल व जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सेवा के कारण ही पार्टी आज देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान “भारत माता की जय” एवं “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

     इस दौरान भाजपा के सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, जिलामंत्री दिनेश सिंह, महेन्द्र माली, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दिनेश मीणा, अमृत परिहार, छगन सैन, गणेश भाटी, दिलीप सोलंकी, भरत मेवाड़ा, नैनमल बोराना विनय चांवरिया भावेश वैष्णव रमजान, गणेश राठौड़, जैकी देवड़ा, जितेन्द्र परिहार आदि मौजूद रहे। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सैनिकों के सम्मान पर संसद में हंगामा — राहुल गांधी बोले "मैं सैनिकों के साथ हूं ! | Yugcharan
    Next Article
    जेईसीआरसी ने ट्रूचिप के साथ शुरू किया राजस्थान का पहला ‘सेमीकंडक्टर बी.टेक. प्रोग्राम’

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment