Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भाजयुमो का जयपुर में “बजट युवा सम्मेलन”, केंद्र और राज्य सरकार के बजटीय प्रावधानों पर होगी चर्चा- शंकर गोरा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

    3 months ago

    केंद्र और राजस्थान सरकार के बजट में की गई अहम घोषणाओं को लेकर संवाद सत्र का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की और से जयपुर में किया जा रहा है। 

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने बताया कि केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार के हालिया बजट में कई ऐतिहासिक प्रावधान हुए है। विजन 2047 की छवि बजटीय प्रावधानों में साफ़ दिखाई दे रही है । इसको लेकर युवाओं और विद्यार्थियों के साथ संवाद हेतु “बजट युवा सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार, 13 फरवरी को वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित इस सम्मेलन में *भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य गौरव वल्लभ मुख्य अतिथि तथा राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

     

     गोरा ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से युवाओं और छात्रों के साथ बजट पर विस्तृत संवाद किया जाएगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं, छात्रों, स्टार्टअप्स, कौशल विकास, शिक्षा एवं रोजगार के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी साझा की जाएगी।

     

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि “बजट युवा सम्मेलन” का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक युवा तक पहुंचे तथा कोई भी विद्यार्थी या युवा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के कार्यक्रम राजस्थान के प्रत्येक जिले में आयोजित किए जा रहे हैं तथा आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

     

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डबल इंजन की सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भर भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक सशक्त पहल है।

     

    दिनांक:- शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 

    समय:- 

    स्थान:- खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वैशाली नगर जयपुर 

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इट्स नॉट जस्ट अबाउट पेन एंड पेपर: फ्यूचर थॉट लीडर्स को आकार देता 'वंडर ऑफ़ वर्ड्स’
    Next Article
    रोहिताश मीणा ने आज जयपुर में AICC महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से शिष्टाचार भेंट की

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment