Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बोर्ड परीक्षा के दौरान हजारों की संख्या में तबादले करने से विद्यार्थियों के साथ हुआ अन्याय

    3 months ago

    *शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर शिक्षा मंत्री की उदासीनता को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) का आंदोलन*

     

    *एक फरवरी को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में होगी सांकेतिक शिक्षक रैली*

     

    कोटा / माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित प्रायोगिक परीक्षा के दौरान बिना आवेदन लिए हजारों शिक्षकों का स्थानांतरण करने के विरोध, स्थाई व पारदर्शी शिक्षक स्थानांतरण नीति लागु करने,तृतीय वेतन श्रंखला अध्यापकों की पदोन्नति सहित शिक्षकों के विभिन्न केडर की प्रमुख मांगों को लेकर सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी,कोटा में एक फरवरी को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के तहत विशाल शिक्षक रैली का आयोजन करेगा। यह निर्णय राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के विगत दिनों जयपुर में हुए प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन व प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राठौड़ व कोटा जिलाध्यक्ष हरि ओम प्रजापति ने बताया कि विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही है।बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ही हजारों की संख्या में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं के स्थानांतरण बिना आवेदन लिए किए गए हैं,इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है।शिक्षा विभाग के इतिहास में यह पहला अवसर है कि बिना आवेदन मांगे शिक्षकों के स्थानांतरण बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं के चलते किए गए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिक्षक संघ (सियाराम) शिक्षकों की मांगों को लेकर हमेशा आंदोलनरत रहा है। सरकार द्वारा संगठन के मांग पत्र को लेकर समय-समय पर वार्ता करने का लिखित आश्वासन पूर्व में दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में 29 अगस्त 2025 को मांग पत्र को लेकर संगठन पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई। इस वार्ता में हुए निर्णयों पर सरकार द्वारा आज तक कोई क्रियान्विति नहीं की गई। शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर शिक्षा मंत्री की उदासीनता से राज्य के शिक्षकों में रोष व्याप्त है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मोहन लाल धाकड़ व सभाध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर संगठन द्वारा शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में एक फरवरी को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के तहत विशाल शिक्षक रैली निकाली जाएगी।संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीना,महामंत्री नवीन कुमार शर्मा व मुख्य महामंत्री व प्रदेश संघर्ष समिति के संयोजक उम्मेद सिंह डूडी के अनुसार प्रमुख मांगों में पारदर्शी व स्थाई शिक्षक स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय वेतन श्रृंखला सहित सभी केडर के शिक्षकों के तबादले करने,अतिरिक्त विषय के साथ स्नातक करने वाले तृतीय वेतन श्रंखला अध्यापकों को वरिष्ठ अध्यापक पद की पदोन्नति के लिए पात्र मानते हुए बकाया वर्षों की डीपीसी करने हेतु सुप्रीम कोर्ट में सटीक पैरवी करने, शिक्षकों को शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त अन्य सभी गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाने , पी ई ई ओ एवं यूसीईईओ पर कार्य का अत्यधिक दबाव होने से उन्हें अतिरिक्त स्टॉफ व स्टेशनरी भत्ता एवं 10 प्रतिशत हार्ड ड्यूटी भत्ता देने, विगत वर्षों की बकाया डीपीसी शीघ्र कराने, वर्ष 2007-08 में नियुक्त प्रबोधकों एवं शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने,एडीईओ व एसीबीईओ के पदों पर न्यूनतम तीन वर्षों का अनुभव रखने वाले प्रधानाचार्यों को ही पदस्थापित करने,नव क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याता के पदों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने, वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए टेट उत्तीर्ण की अनिवार्यता समाप्त करने,संस्कृत शिक्षा के शिक्षकों,कम्प्यूटर अनुदेशकों,व्यावसायिक प्रशिक्षकों व विशेष शिक्षकों की मांगें शामिल है।पाठक स्वीट्स होटल कोटा में शिक्षक रैली के सम्बन्ध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संगठन के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा,उप सभाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार राठौड़,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र पारीक,निदेशक शैक्षिक प्रकोष्ठ नारायण प्रसाद मिश्रा, संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद बैरवा,घनश्याम अटल,रमेश चन्द्र मीणा,प्रदेश महिला मंत्री मंजु डोरिया,जिला सभाध्यक्ष राज सिंह,जिलाध्यक्ष हरिओम प्रजापत,जिला मंत्री राम सिंह मीणा,महिला मंत्री रेणु सोनी,कोषाध्यक्ष पवन कुमार,भूरा राम बंजारा ने राज्य के सभी शिक्षकों को विशाल शिक्षक रैली में भाग लेने की अपील की है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    मेगा पीटीएम ने रचा नया कीर्तिमान, विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास में दर्ज हुआ राजस्थान
    Next Article
    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment