Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस

    3 months ago

    शिक्षक एक सशक्त,अनुशासित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माता : बालमुकुंद आचार्य*

     

     

    जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बनीपार्क, जिला जयपुर द्वितीय का कर्तव्य बोध दिवस एवं स्नेह मिलन का कार्यक्रम आज माघ शुक्ल सप्तमी संवत् 2082 रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाहरी का नाका, शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि विधायक हवामहल जयपुर परम आदरणीय हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य, मुख्य वक्ता शिवचरण कौशिक संपादक शैक्षिक मंथन पत्रिका, विशिष्ठ अतिथि बसंत जिंदल, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय उप जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर संभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय, पर्यवेक्षक अनिल कुमार शर्मा जिला मीडिया सह प्रभारी, गोविंद गुप्ता,अध्यक्ष बनीपार्क उपशाखा रहे।

     

     

    मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के पश्चात सभी अतिथियों ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का संगठन का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया।

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हवा महल क्षेत्र के विधायक एवं हाथोज धाम के महंत बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि शिक्षक एक सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के सर्वोपरि निर्माता हैं और भावी पीढ़ियों के चरित्र, आचरण और विवेक को आकार देने का पवित्र दायित्व उन पर है। उन्होंने शिक्षण समुदाय से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन, नैतिक अखंडता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को विकसित करने का आह्वान किया, जिससे समाज में राष्ट्रीय चेतना जागृत हो और मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली की नींव मजबूत हो।

     

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शैक्षिक मंथन के संपादक शिवचरण कौशिक ने संगठन की मूल अवधारणा राष्ट्रहित में शिक्षा , शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज को बताते हुए कहा की एक सच्चा शिक्षक अपने शिक्षक धर्म एवं समाज व राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने आचरण द्वारा देश,समाज की दिशा एवं दशा का निर्धारण करता है। उन्होंने वर्तमान समय में शिक्षकों से सामाजिक समरसता,पारिवारिक एकता, स्व का बोध, पर्यावरण सुरक्षा एवं नागरिक कर्तव्यो को अपने परिवार, समाज से प्रारंभ करने की बात कही।उन्होंने कहा कि इस दिन का पालन केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र कर्तव्य और सामाजिक दायित्व की निरंतर याद दिलाता है।

     

     राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल ने संगठन की रीति नीति एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अपनी ओजस्वी वाणी एवं विचारों से भारत की समृद्ध सनातन परंपरा को पूरे विश्व में स्थापित करने वाले महान व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी से लेकर अपने त्याग,अनुशासन,शौर्य और राष्ट्रभक्ति के पर्याय महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जयंती 23 जनवरी के मध्य राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश भर में प्रत्येक उप शाखा में कर्तव्य बोध दिवस मनाता है। उन्होंने बताया कि हमारा संगठन केवल शिक्षक हित की ही नहीं वरन् परिवार ,समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन की बात करता हैं।

     

    कार्यक्रम में विद्यालय को 68 लाख रूपये प्रदान कर जीर्णोद्धार करवाने वाले भामाशाह सम्माननीय शिवराम शर्मा , प्रदेश उप सभाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री नोरंग सहाय जी भारतीय, आमेर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, प्रदेश कार्यालय सह प्रमुख श्री धीरज गर्ग, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री देवेंद्र शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनीता शर्मा, संभाग संगठन मंत्री कमलेश चौधरी,संभाग मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश टेलर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल मान, दीपक सिंघल , विद्याधर शर्मा मंत्री बनीपार्क उपशाखा सहित बनीपार्क उपशाखा सहित जयपुर जिले से संगठन के पदाधिकारी, शिक्षक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बनीपार्क उपशाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता ने पधारे सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता शर्मा एवम् बृजेश शर्मा ने किया।

     

    अंत में शांति मंत्र एवम् सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बोर्ड परीक्षा के दौरान हजारों की संख्या में तबादले करने से विद्यार्थियों के साथ हुआ अन्याय
    Next Article
    चन्द्रशेखर शर्मा को ट्रस्ट में अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment