Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चन्द्रशेखर शर्मा को ट्रस्ट में अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

    3 months ago

    जयपुर। अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जयपुर के प्रख्यात समाजसेवी चन्द्रशेखर शर्मा (सी. एस. शर्मा) को ट्रस्ट का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि शर्मा अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से ट्रस्ट की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों को नई दिशा और गति देंगे। नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपियाँ सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यालयों को भेज दी गई हैं।

     

    कौन हैं सी. एस. शर्मा - 

     

    सी. एस. शर्मा जयपुर के इंश्योरेंस जगत का जाना-पहचाना नाम हैं।

    सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में लगे रहे ।

    श्री शर्मा पूर्व में प्रदेश प्रभारी (राजस्थान) राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था रह चुके चुके हैं।

    श्री शर्मा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रह चुके है, श्री शर्मा ने नेशनल इंश्योरेंस मै कई कीर्तिमान स्थापित कर अनेक प्रशास्ति पत्र प्राप्त किए।

    तत्पश्चात उनका चयन बीमा लोकपाल राजस्थान में हुआ ओर वे भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के अधीन चारों बीमा कम्पनियों के खिलाफ शिकायतों के निवारण का दायित्व निर्वहन करते थे , तत्पश्चात एन एस कैपिटल के डायरेक्टर एवं सी ई ओ पद का कार्यभार संभाला।

     

    उन्होंने अपने करियर के दौरान न केवल उत्कृष्ट कार्य किया बल्कि अपनी सरलता, मिलनसार व्यवहार और समाधान-मुखी दृष्टिकोण से व्यापक लोकप्रियता हासिल की।

     

    शर्मा को संगठनात्मक प्रबंधन का लंबा अनुभव प्राप्त है । 

     

    नियुक्ति से क्या सकारात्मक प्रभाव होंगे - 

     

    सी. एस. शर्मा की नियुक्ति से ट्रस्ट को कई महत्वपूर्ण लाभ होने की संभावना है—

     1. संगठन को अनुभवी नेतृत्व मिलेगा

    इंश्योरेंस सेक्टर और प्रबंधन - दोनों क्षेत्रों में लम्बा अनुभव होने के कारण शर्मा प्रशासनिक और प्रबंधन कौशल से ट्रस्ट के कार्यों को व्यवस्थित दिशा प्रदान करेंगे।

     2. ट्रस्ट की गतिविधियों में तेजी आएगी

    उनकी कार्यकुशलता और सक्रियता से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे शैक्षणिक एवं पारमार्थिक कार्यक्रमों में गति और विस्तार आने की उम्मीद है।

     3. लोकप्रिय व्यक्तित्व होने का बड़ा लाभ

    जयपुर और राजस्थान में उनकी लोकप्रियता ट्रस्ट को नई पहचान दिलाने में सहायक होगी। उनके संपर्क और जनस्वीकृति के कारण ट्रस्ट का सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा।

     4. नई योजनाओं और विकास कार्यों को बढ़ावा

    वे ट्रस्ट की भविष्य की योजनाओं, नई गतिविधियों और विस्तार कार्यक्रमों को व्यावहारिक एवं प्रभावशाली रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

     5. युवा पीढ़ी को प्रेरणा

    अनुशासित कार्यशैली, पारदर्शिता और सादगी के कारण वे संगठन से जुड़े युवा स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस
    Next Article
    शौर्य संध्या, आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment