Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चतुर्थ पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    1 month ago

     

    जयपुर: प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय जगदीश बियानी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर चंपापुरा स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं रोटरी क्लब जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

     

    शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी बालमुकंदाचार्य (विधायक, हवामहल), डॉ अनिल वंगानी(वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक) , कमला बियानी , पुष्पा बियानी(चेयरपर्सन), चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, निदेशक डॉ. संजय बियानी एवं बियानी परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

     

    यह शिविर 18 मार्च से 25 मार्च 2026 तक ग्राम चंपापुरा, कालवाड़ रोड, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में डेंटल चेकअप, एलोपैथिक जांच, होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

     

    रक्तदान शिविर के प्रथम दिन कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसका उपयोग एसएमएस अस्पताल के मरीजों के उपचार हेतु किया जाएगा। शिविर में विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    इस अवसर पर डॉ. सुजाता बियानी, स्मृता राठी, सुजाता बाहेती, अमिताभ बियानी, नीलेश राठी, बियानी नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल जीशु जॉर्ज, होम्योपैथिक प्रिंसिपल डॉ. सुधीर शर्मा, फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. रामवीर सिंह, आयुर्वेदिक प्रिंसिपल डॉ. सिद्धार्थ यादव, पप्पू चौधरी एवं बंशी राम गोलाडा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

     

    समाज एवं पंचायत के कई प्रमुख व्यक्तियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    RTE के नए सत्र से पहले ही विवाद गहराया, अभिभावकों में असमंजस — संयुक्त अभिभावक संघ ने शिक्षा संकुल पर 19 मार्च को बुलाई अहम बैठक
    Next Article
    आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह: 142 स्वर्ण पदक, 710 मेरिट, 190 पीएचडी समेत 3451 छात्राओं को उपाधियां

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment