Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डॉ अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ ना केवल देश के बल्कि पूरे विश्व के महान अर्थशास्त्री भी थे- अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री

    5 months ago

    एमजीएस विवि में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण,

    —"कोलंबिया विश्वविद्यालय ने 300 साल के इतिहास में डॉ अंबेडकर को सर्वाधिक प्रतिभावान मानते हुए मूर्ति लगाई"

    जयपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघवाल ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेघवाल ने विश्वविद्यालय परिसर में विधि विभाग के डॉ अंबेडकर भवन के सामने पार्क में बरगद के पौधे का रोपण भी किया।विधि के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया।

     

    डॉ अंबेडकर ना केवल देश के बल्कि पूरे विश्व के महान अर्थशास्त्री थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित की गई डॉ अंबेडकर की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माता और दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है लेकिन वे ना केवल देश के बल्कि पूरे विश्व के महान अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने ''द प्रॉब्लम ऑफ रूपी'' नामक किताब लिखी। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में डॉ अंबेडकर का पोट्रेट भी लगाया गया। इसी वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस पर यूनेस्को के पेरिस मुख्यालय में डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई है।

     

    कोलंबिया विश्वविद्यालय ने डॉ अंबेडकर को 300 साल के इतिहास में सर्वाधिक प्रतिभावान माना—

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोलंबिया विश्वविद्यालय में जहां डॉ अंबेडकर पढ़े, ने 300 साल के इतिहास का सर्वे करवा कर डॉ अंबेडकर को सर्वाधिक प्रतिभावान छात्र मानते हुए विश्वविद्यालय परिसर में उनकी मूर्ति स्थापित की और मूर्ति के नीचे लिखा "सिंबल ऑफ नॉलेज" ( ज्ञान का प्रतीक)।श्री मेघवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा नहीं थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष पूरे होने पर कोर्ट नं.01 में जहां मुख्य न्यायाधीश बैठते हैं, डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर मेघवाल ने देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ का आभार भी जताया।

     

    कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, डॉ अभिषेक वशिष्ट समेत अन्य अधिष्ठाता, निदेशक, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य समेत अन्य गणमान्य लोग व विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, शोधार्थी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जनजातीय गौरव दिवस मनाया
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय संचार ब्यूरो की 'वंदे मातरम् की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार' विषयक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment