Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एस. एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज में एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    5 months ago

    एस.एस. जैन सुबोध पी. जी. कॉलेज, रामबाग सर्किल, जयपुर में आईसीटी अकादमी एवं आइबीएम के संयुक्त तत्वावधान में बीसीए के अंतिम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के लिए सोमवार 1 से 4 दिसंबर, तक 4 दिवसीय “ट्रेनिंग इन एडवांस्ड आईटी स्किल्स अंडर आईबीएम स्किल्सबिल्ड प्रोग्राम“ का आयोजन किया गया ।
    इस 42 घंटे के कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 16 घंटे का स्वयं-अध्ययन, 24 घंटे की प्रशिक्षक-नेतृत्व आधारित कक्षाएँ एवं प्रोजेक्ट कार्य, तथा 2 घंटे का अंतिम मूल्यांकन का प्रषिक्षण दिया गया। इसमें 66 चयनित छात्र एवं छात्राओं को 24 घंटे का मास्टर प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में आईसीटी अकादमी के प्रशिक्षक श्रीमती शारदा द्वारा दिया गया।
    आईसीटी अकादमी, आईबीएम तृतीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एज्योर एआई सर्विसेज एण्ड फाउन्ड्री मॉडलस, कम्प्यूटर सोल्यूषंस, नेचूरल लेंगवेज प्रोसेसिंग सॉल्यूषंस विथ एज्योर एआई सर्विसेस का अध्ययन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी मांगों के अनुरूप कौशल प्रदान करते हुए रोजगार-उन्मुख बनाया।
    गुरूवार  को इस प्रषिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रेणु जोशी ने पुष्पगुच्छ के साथ प्रषिक्षक श्रीमती शारदा का स्वागत किया और विद्यार्थियों को कॅरिअर उन्नति के लिए प्रेरित किया। इस प्रषिक्षण कार्यक्रम के आयेजन में अभिनंदन कुमार पाण्डे, स्टेट हैड नार्थ जोन, आइसीटी एकेडमी एवं अवि शर्मा सीनियर मैनेजर की भूमिका उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम समापन पर आईसीटी समन्वयक, डॉ.सोनल बोर्डिया जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने की शोक संवेदना
    Next Article
    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  ने बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गुरुवार को दिल्ली से 100 दिनों के विशेष अभियान का  किया शुभारम्भ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment