Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फोरम ने मुख्यमंत्री को बजट में पुरस्कृत शिक्षकों को वेतन वृद्धि देने का ज्ञापन दिया

    3 months ago

     जयपुर। बी.जे.पी. के संकल्प पत्र में पुरस्कृत शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ देने का वादा किया था। वादे को दो वर्ष से अधिक हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब तक संकल्प पत्र के 70% वादे पूरे भी कर दिए। लेकिन पुरस्कृत शिक्षकों से जुड़े वादे की अनदेखी करने पर सोमवार (2 फरवरी) को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री को पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने ज्ञापन फोरम के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिया। मुख्यमंत्री शर्मा से प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित पुरस्कृत शिक्षकों की प्रतिनिधि संस्था पुरस्कृत शिक्षक फोरम की ओर से मांग की गई है कि विधानसभा के इसी बजट सत्र में बी.जे.पी. संकल्प पत्र की घोषणा के वादे को पूरा करते हुए पुरस्कृत शिक्षकों की वेतन वृद्धि का लाभ देने के संकल्प को भी सम्मिलित करें। प्रतिनिधिमंडल में फोरम अध्यक्ष निर्मल ग्रोवर, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, प्रदेश महिला सचिव मधु कुल्हार एवं अंजना वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद्र शर्मा, प्रबुद्ध कुमार शर्मा तथा विक्रम सिंह उपस्थित थे। 

                                 

    Click here to Read More
    Previous Article
    जहाँ युवा सोचते हैं ग्लोबल और बोलते हैं समाधान की भाषा- जेईसीआरसी डिप्लोमैसी समिट 8.0
    Next Article
    शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षकों की रिकवरी रोकने की मांग की

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment