Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ग्राम उत्थान शिविर से पावा की बदली तस्वीर

    8 hours ago

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने लाभार्थियों को सौंपा आशियाने का मालिकाना हक

    — स्वामित्व अधिकार और पक्के आवास से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में ग्राम उत्थान शिविर-सशक्त किसान/समृद्ध राजस्थान के अंतर्गत पंचायत समिति सुमेरपुर (पाली) की ग्राम पंचायत पावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित शिविर ने ग्रामीणों के जीवन में ठोस और सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है। शिविर के माध्यम से जहां एक ओर नागरिकों को वैधानिक अधिकार प्राप्त हुए, वहीं दूसरी ओर सुरक्षित आवास का सपना भी साकार हुआ। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने लाभार्थियों को आशियाने का मालिकाना हक सौंपा। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा छह लाभार्थियों-भंवरलाल, पोची देवी, ताराचंद, लोहरी, श्रवण कुमार व मदन गिरी को स्वामित्व कार्ड एवं पट्टा प्रदान किए गए, जिससे उन्हें उनके आवास का वैध मालिकाना अधिकार प्राप्त हुआ। शिविर में मंत्री कुमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत पावा के खेताराम मीणा, जमूदेवी पत्नी पुराराम मीणा निवासी पावा, हेमाराम व तोलाराम मीणा निवासी भारूच को आवास की स्वीकृत राशि के चेक सौंपे। लाभार्थियों ने बताया कि पूर्व में कच्चे मकानों में रहने के कारण विशेषकर वर्षा ऋतु में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जो अब पक्का आवास मिलने से समाप्त हो जाएंगी। 

    शिविर के दौरान पशुपालन मंत्री कुमावत ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालनक किसान नारायण सिंह, सुमित्रा, हस्तुदेवी व लीला देवी को पॉलिसी सौंपी। साथ ही हिम्मताराम, कन्या देवी, छोग सिंह, नारायण सिंह को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में कृषि यंत्र, तारबंदी , पाइपलाइन के लिए स्वीकृत राशि के पत्र व मृदा स्वास्थ्य कार्ड सौंपे गए।

    इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने पंचायत प्रशासन के साथ-साथ उपखंड एवं जिला स्तर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण उत्थान शिविर जैसे आयोजन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने इस शिविर के आयोजन हेतु राज्य सरकार एंव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि ग्राम उत्थान शिविर यह दर्शाता है कि सुनियोजित प्रशासनिक प्रयासों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण जीवन में वास्तविक और स्थायी बदलाव संभव है।

     

    शिविर बना संकटग्रस्त कृषक परिवार के लिए संबल

    पावा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर ने दो संकटग्रस्त कृषक परिवार के जीवन में आशा की नई किरण जगाई। खेती कार्य के दौरान हुई एक आकस्मिक दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु,अंग-भंग हो जाने से ये परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गए थे। अचानक आए इस दुखद हादसे ने न केवल परिवार की आजीविका छीन ली, बल्कि भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता पैदा कर दी। शिविर के दौरान पीड़ित परिवार ने अपनी व्यथा अधिकारियों के समक्ष रखी। ग्राम उत्थान शिविर में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को संवेदनशीलता से सुना, आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित परीक्षण किया और राजस्थान सरकार की राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया मौके पर ही पूर्ण करवाई और योजना के प्रावधानों के अनुरूप दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में ₹2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। इस दौरान कस्तुदेवी पत्नी घीसाराम कुम्हार निवासी दुजाना व सोदरी पत्नी गजाराम देवासी निवासी पोसालिया को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सहायता राशि के चेक सौंपे। इन परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत मिलने से उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति संभव हुई और कठिन परिस्थितियों से उबरने का मार्ग प्रशस्त हुआ। लाभार्थी परिवार ने ग्राम उत्थान शिविर, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस सहायता ने उन्हें फिर से जीवन को संभालने का हौसला दिया है।

     

    इस मौके पर पाली सरस डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, जिला उपाध्यक्ष पुनम सिंह परमार, ढोला ग्राम पंचायत के सरपंच व सरपंच संघ, सुमेरपुर के अध्यक्ष मेघाराम परमार, पावा सरपंच सुश्री करूणा राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भगवत सिंह जोधा, तहसीलदार हिमांशु कच्छावा, भाजपा महामंत्री मुकेश मोदी, कृषि उपज मंडी समिति, सुमेरपुर के सचिव पूरण सिंह जैतावत, एईएन नरेंद्र कुमावत, भाजपा कार्यकर्ता जोर सिंह कोसेलाव आदि मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    33 साल बाद सांडेराव में पुन: शुरू होगा श्रीनिंबेश्वर महादेव पशु मेला
    Next Article
    जनसहयोग से बना यह भवन वर्षों तक सेवा और स्मृति का केंद्र बनेगा : पशुपालन मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment