Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गांव - गांव में सड़क और बिजली भाजपा की देन -- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर

    3 months ago

    ललित किशोर चतुर्वेदी जब ऊर्जा मंत्री बने तब पहली बार बिजली आई इस क्षेत्र में

     

     हाडोती में केवल किशनगंज विधानसभा को मिली दो नयी पंचायत समितियां

     

    बारां! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि किशनगंज और शाहाबाद क्षेत्र से मेरी प्रारंभिक कर्मभूमि रही है! आज से करीब 48 वर्ष पहले मैं इस क्षेत्र में प्रचारक रहा! यहां प्रेम जी के मकान में एक छोटा सा कमरा हुआ करता था! जहां हमारा राष्ट्रीय स्वयं संघ का कार्यालय होता था, वहीं से हम गांव गांव में घूम कर संघ का कार्य किया करते थे! 

     

     मैंने आप सबसे या आपके भाई बंधुओ से ही बहुत कुछ सीखा है! मैं इस धरती और इस माटी का आभारी हूं! जहां काम करते-करते आज यहां तक पहुंचा हूं! 

     

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज यहां बारां जिले के केलवाड़ा में नव घटित पंचायत समिति केलवाड़ा और नाहरगढ़ के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे! 

     

     मंत्री दिलावर ने कहा मुझे याद है जब मैं यहां काम करने आया था तो इस क्षेत्र में सड़के नहीं हुआ करती थी दूर-दूर तक किलोमीटर तक कच्चे रास्ते पर साइकिल से जाया करता था और साइकिल चलाना भी आसान नहीं होता था! रास्ते में 15 - 20 बार तो साइकिल की चेन उतरा करती थी! इतने दुर्गम और कच्चे रास्ते हुआ करते थे! 

     केंद्र में भाजपा का राज आया और अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री बने उसके बाद अटल जी की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का परिणाम है कि यह पूरा क्षेत्र सड़कों के जाल से जुड़ गया है! आज कोई ऐसा गांव नहीं बचा है जहां पक्की सड़क ना हो! 

     

     दिलावर ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बिजली नहीं हुआ करती थी! बिजली के लट्टू जलना लोगों के लिए सपना था! राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी और स्वर्गीय प्रोफेसर ललित किशोर चतुर्वेदी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बने तब इस क्षेत्र में पहली बार बिजली आई! 

     

     दिलावर ने कहा कि आज जो अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिलाएं सरपंच प्रधान जिला प्रमुख बनकर मंच पर बैठती है यह अधिकार भी उन्हें भाजपा ने ही दिया! प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरव सिंह शेखावत जब राजस्थान के मुख्यमंत्री बने तब स्थानीय पंचायत के चुनाव में यह आरक्षण लागू कर करीब जाति के लोगों और महिलाओं को चुनाव लड़ने और जनप्रतिनिधि बनने का अधिकार मिला! 

     

     पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा की क्योंकि मैं इस क्षेत्र में पहले काम किया है इसलिए मुझे इस क्षेत्र की भौगोलिक समस्याओं की पूरी जानकारी थी जिसके चलते विधायक ललित मीणा की आग्रह पर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश पर केलवाड़ा एवं नाहरगढ़ दो पंचायत समितियां का गठन किया!

     

     मंत्री ने बताया कि कोटा संभाग में केवल तीन ही पंचायत समितियां नई गठित हुई हैं जिनमें से एक मेरे विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में है तथा दो ललित मीणा के विधानसभा क्षेत्र किशनगंज में बनी है! 

     कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम में केलवाड़ा की सरपंच रुक्मणी राठौर भी मंचसीन थी!

    Click here to Read More
    Previous Article
    शबरी माता जयंती समारोह में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भील, मीणा न होते तो राजस्थान का सम्मान न होता, यह हमारे भाई
    Next Article
    बारां जिले के सीताबाड़ी पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, लक्ष्मण मंदिर और कुंड के किये दर्शन

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment