Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेईई-मेन सेशन-2 में रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, दो दिन के लिए पोर्टल खोला

    2 months ago

    - 12 - 13 मार्च रात 9 बजे तक फिर से आवेदन का अवसर

    कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई-मेन 2026 के सेशन-2 अप्रैल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल को शुरू किया गया है। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए दिया गया है जो पहले किसी कारणवश आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए थे या आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा नहीं कर सके थे।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीटी मोड पर जेईई‘-मेन सेशन-2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। 

    इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले 1 से 25 फरवरी 2026 तक चली। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन में कुछ विवरणों में संशोधन के लिए 27 और 28 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो का अवसर भी दिया गया था। हालांकि आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा ई-मेल व विभिन्न माध्यमों से रजिस्ट्रेशन पुनः शुरू करने के लिए अनुरोध किया गया। 

    स्टूडेंट्स की इन मांग को देखते हुए एनटीए ने एक विशेष अवसर प्रदान करते हुए 12 मार्च (दोपहर) से 13 मार्च रात 9ः00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान 13 मार्च 2026 रात 11ः50 बजे तक किया जा सकेगा।

     

    आहूजा ने बताया कि एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से दर्ज करें। चूंकि यह विशेष रूप से बढ़ाई गई अवधि है, इसलिए रजिस्ट्रेशन के बाद किसी भी प्रकार के करेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या शुल्क जमा नहीं कर सके थे। अभ्यर्थियों ने पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने आवेदन में कोई बदलाव भी नहीं कर सकेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नीट-यूजी 2026 22.60 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, करेक्शन 12 से 14 मार्च तक
    Next Article
    देशभर में LPG संकट से बढ़ी चिंता, गैस बुकिंग सिस्टम पर दबाव; कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन और ब्लैक मार्केटिंग के मामले सामने आए

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment