Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीट-यूजी 2026 22.60 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, करेक्शन 12 से 14 मार्च तक

    2 months ago

    जयपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही नीट-यूजी 2026 परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अनुमानतः 22 लाख 60 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किए हैं। इसके साथ ही बुधवार को करेक्शन की प्रक्रिया का नोटिस भी जारी कर दिया गया। वर्तमान में देश के 824 मेडिकल कॉलेजों में 1 लाख 29 हजार 603 गवर्नमेंट और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस की सीटों के लिए यह परीक्षा हो रही है। 

     एप्लीकेशन फॉर्म की ऑनलाइन करेक्शन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी। एनटीए-नीट-यूजी वेबसाइट पर शुरू की गई यह प्रक्रिया 12 से 14 मार्च रात 11ः50 बजे तक चलेगी। इस अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का करेक्शन करना संभव नहीं होगा। स्टूडेंट्स एनटीए-नीट-यूजी की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा पासवर्ड डालकर कम्प्लीट सबमिटेड एप्लीकेशन फॉर्म देख सकते हैं तथा इसमें रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर, कैंडिडेट का नाम , कैंडिडेट का फोटो, कैंडिडेट के फिंगर प्रिंट्स ,कैंडिडेट का स्थानीय तथा स्थाई पता के अलावा अन्य सभी आपूर्तियों में बदलाव कर सकते हैं। एनटीए द्वारा स्टूडेंट्स को आपूर्तियों में जोड़ने, हटाने तथा संशोधन करने का विकल्प दिया गया है। स्टूडेंट्स अपने द्वारा भरे गए व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी, राज्य की पात्रता, कैटेगरी में बदलाव कर सकता है।

     यदि कोई विद्यार्थी आरक्षित श्रेणी से अनारक्षित श्रेणी में अपनी श्रेणी में बदलाव करवाना चाहता है तो उसे उसका डिफरेंस अकाउंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग यूपीआई एप्लीकेशन के जरिए भुगतान करना होगा। लेकिन अनारक्षित श्रेणी से आरक्षित श्रेणी में बदलाव करता है तो उसे कोई भुगतान नहीं करना होगा, जैसे कि ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी से अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तन है तो उसे 100 रुपए का अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। इसी प्रकार एसटी-एससी से अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तन है तो उसे 700 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

     

    -ये रहेंगे कनेक्शन की श्रेणी  

    कैंडिडेट्स पिता का नाम और योग्यता/व्यवसाय, माता का नाम और योग्यता/व्यवसाय, शैक्षणिक योग्यता का विवरण (कक्षा 10 और कक्षा 12), पात्रता का राज्य तथा श्रेणी, श्रेणी/ दिव्यांग, हस्ताक्षर, नीट-यूजी में प्रयासों की संख्या, परीक्षा शहर का चयन एवं परीक्षा का माध्यम आदि। कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुधार केवल अतिरिक्त शुल्क, यदि कोई हो के भुगतान के बाद ही लागू होगा। कैंडिडेट्स को केवल एक बार सुधार की अनुमति दी जाएगी, यानी एक बार सुधार किए जाने और जमा किए जाने के बाद, फॉर्म फ्रीज कर दिए जाएंगे। यह करेक्शन सिर्फ एक बार करने का मौका दिया गया है। अतः विद्यार्थी इससे पहले पूरे फार्म को ध्यानपूर्वक अवलोकन कर लें, उसके बाद ही सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करें। एक बार सबमिशन के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकेगा। करेक्शन करने के बाद एप्लीकेशन फार्म तथा करेक्शन की स्लिप अपने पास संभाल कर रखें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्राकृतिक गैस आवंटन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा कदम, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कुछ क्षेत्रों को दी प्राथमिकता; लोकसभा में स्पीकर पद पर प्रस्ताव को लेकर तीखी बहस
    Next Article
    जेईई-मेन सेशन-2 में रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, दो दिन के लिए पोर्टल खोला

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment