Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    *जेईसीआरसी फाउंडेशन में हुआ ‘ओरेकल नेक्सजेन समिट 2026’ का भव्य आयोजन* 12 फरवरी 2026 को जेईसीआरसी फाउंडेशन में “ओरेकल नेक्सजेन समिट” का सफल आयोजन किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का तकनीकी कार्यक्रम जेईसीआरसी द्वारा होस्ट किया गया और मार्वल कार्ट टेक्निकल

    3 months ago

    12 फरवरी 2026 को जेईसीआरसी फाउंडेशन में “ओरेकल नेक्सजेन समिट” का सफल आयोजन किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का तकनीकी कार्यक्रम जेईसीआरसी द्वारा होस्ट किया गया और मार्वल कार्ट टेक्निकल कम्युनिटी द्वारा मैनेज किया गया। इस कार्यक्रम में ओरेकल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भाग लिया और छात्रों व शिक्षकों को नई तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

     

    इस समिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी मेंबर को विश्व-स्तरीय विशेषज्ञों से जोड़ना और उन्हें ओरेकल एआई तथा क्लाउड तकनीकों से संबंधित इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स के बारे में जागरूक करना था। साथ ही भविष्य में छात्रों को ओरेकल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन के अवसर दिलाने की योजना पर भी चर्चा की गई।

     

    कार्यक्रम के लिए 1000 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 550 प्रतिभागियों को शामिल होने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि लगभग 50% छात्र अन्य कॉलेजों से आए थे। शहर के करीब 20 कॉलेजों के छात्र और फैकल्टी मेंबर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

     

    कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए—

    *संदेश राव* – वाइस प्रेसिडेंट, एप्लाइड ए आई, ओरेकल यू एस ए, जिन्होंने एजेंटिक एआई पर विस्तार से जानकारी दी।

    *साई पेनूमुरु* – प्रेसिडेंट, ए.आई.ओ.यू.जी एवं ओरेकल ए सी ई डायरेक्टर, जिन्होंने ए.आई.ओ.यू. जी कम्युनिटी, ओरेकल कल्चर और अपने अनुभवों की यात्रा साझा की।

    *कॉनर मैकडॉनल्ड* – डेटाबेस आर्किटेक्ट, ओरेकल ऑस्ट्रेलिया, जिन्होंने एआई, पब्लिक डीलिंग और प्रभावी संवाद कौशल पर चर्चा की।

    *अनिल नायर* – डाइटिंग्विश्ड पी एच, ओरेकल यू एस ए जिन्होंने डेटाबेस की कार्यप्रणाली और बैकएंड सिस्टम को सरल शब्दों में समझाया।

     

    इस अवसर पर हितेश चौहान (प्रिंसिपल आर्किटेक्ट, ओरेकल) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, मुक्त बिहारी (डायरेक्टर, प्लेसमेंट) ने भी छात्रों को प्रेरित किया।

     इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. अभिषेक दीक्षित और गिरिजा लवानिया की विशेष भूमिका रही।

    यह समिट छात्रों के लिए सीखने, नई तकनीकों को समझने और भविष्य के करियर अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रदेश की 3,174 गौशालाओं को वर्ष 2025-26 में 784.43 करोड़ रूपये की सहायता - गोपालन मंत्री
    Next Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,विशिष्ट व्याख्यान आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment