Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जवाहर कला केन्द्र में 17 मार्च से शुरू होगा 25वां कला मेला

    1 month ago

    पांच दिवसीय होगा आयोजन, वरिष्ठ चित्रकार कला शिविर में लेंगे हिस्सा

    जयपुर।

    राजस्थान के कलाकारों को अपनी कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से 17 से 21 मार्च तक जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में 25वें कला मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार तथा जवाहर कला केन्द्र के सहयोग से किया जा रहा है।

     

    पांच दिवसीय इस कला मेले का उद्घाटन 17 मार्च को शाम 6 बजे किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मेले को प्रदेश के उभरते कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है, जहां वे अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर सकते हैं और कला प्रेमियों व विशेषज्ञों से संवाद भी कर सकते हैं।

     

    मेले के दौरान विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी पेंटिंग्स और अन्य रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही हर दिन अलग-अलग रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

     

    18 मार्च को कला शिविर, सिंधी भगत, फ्रैस्को कार्यशाला और कैलिग्राफी कार्यशाला आयोजित होंगी। 19 मार्च को पोस्टर प्रतियोगिता, फड़ वाचन और पद्मश्री अली गनी द्वारा मांड गायन की प्रस्तुति होगी।

     

    20 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बाल नाट्य मंचन और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि 21 मार्च को शाम 6 बजे समापन समारोह के साथ इस कला मेले का समापन होगा।

     

    कला मेले के संयोजक हरशिव शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कलाकारों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला को बड़े स्तर पर प्रस्तुत कर सकें और कला प्रेमियों तक अपनी रचनात्मकता पहुंचा सकें।

     

    वहीं अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश की कला संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है और युवा कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस बार प्रदेश के वरिष्ठ कलाकारों को भी मेले से जोड़ा गया है, जिससे युवा कलाकारों को उनसे सीधे संवाद और सीखने का अवसर मिलेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केंद्रीय कर्मचारियों ने रखी 12 महत्वपूर्ण मांगे, DA की घोषणा,DA Merge देखें वीडियो | Yugcharan
    Next Article
    गैस की लंबी लाइनें और बढ़ती चिंता के बीच, एलपीजी संकट के पीछे की सच्चाई!– डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment