Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बोले- युवाओं के भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगा रहा है प्रजापति समाज

    6 days ago

    -प्रजापति समाज की 185 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान 

    जयपुर/सिरोही। समाज की प्रतिभाओं के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास प्रजापति समाज कर रहा है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यह बात राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सिरोही में शुक्रवार को प्रजापति समाज की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री मारू प्रजापति विकास एवं सेवा संस्थान समस्त सोलह परगना की ओर से श्री यादे माता का दो दिवसीय वार्षिक मेले के समापन समारोह में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सम्मानित हुई प्रतिभाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को समाज की प्रगति का एकमात्र मूलमंत्र बताते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रजापति समाज का इतिहास गौरवशाली और प्रेरणादायक है। यह समाज न केवल पारंपरिक माटी कला में निपुण रहा है बल्कि समय के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के अनेक क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रहा है। यह प्रतिभा सम्मान समारोह समाज की उन्नति और समाज के लोगों की मेहनत का प्रतीक है। इस दौरान कुमावत ने राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग की ओर से गौ-संरक्षण एवं गौ संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया।

    सोलह परगना के अध्यक्ष शंकरलाल मंडोरा ने बताया कि समारोह में 10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 फीसदी व स्नातक व स्नातकोतर कक्षाओं में 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले व राजकीय सेवा में चयनित समाज के कुल 185 विद्यार्थियों व युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाज के भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर जालोर-सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी, सिरोही की भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, सोलह परगना के उपाध्यक्ष किशनलाल प्रजापत, सचिव सुरेश प्रजापत, सहकोषाध्यक्ष पदमाराम कुमावत, उपाध्यक्ष शंकरलाल राजाजी,कोषाध्यक्ष भरत कुमार, सह सचिव रणछोड़ कुमार हंसाजी, भाजपा ओबीसी मोर्चा, सिरोही के जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, श्रीयादे माता मंदिर समिति के सदस्य एवं भामाशाह कानाराम प्रजापत, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, भामाशाह खीमाजी सोलंकी सवली, नटवर लाल प्रजापत, युवा मोर्चा सिरोही के महामंत्री अनिल प्रजापत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों का भी जोरदार स्वागत किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    महिलाएं पर्यावरण संरक्षण और परिवार प्रबोधन के लिए कार्य करें- अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल
    Next Article
    US Fighter Jets Shot Down by Iran; Rescue Operations Underway, One Pilot Missing

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment