Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में नवदिवसीय विधिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ विधि व्यवसाय में ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग एवं न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियों से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत

    3 hours ago

    जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में भारतीय विधिशास्त्र विद्याशाखा द्वारा तृतीय एवं पंचम सत्रार्द्ध (शैक्षणिक सत्र 2026–27) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित नवदिवसीय विधिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ सोमवार को वैदिक मंगलाचरण के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया।

    कार्यशाला के मुख्य विधि विशेषज्ञ अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विधि व्यवसाय में ड्राफ्टिंग एवं प्लीडिंग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने व्याख्यान में एफआईआर, परिवाद, पुलिस की कार्यप्रणाली, वाद, लिखित कथन तथा न्यायिक प्रक्रिया के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का सरल एवं प्रभावी ढंग से विश्लेषण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. लोकमान्य मिश्र ने की। उन्होंने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएँ विधि के विद्यार्थियो को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं तथा उन्हें सफल विधि व्यवसाय के लिए तैयार करती है। सह-निदेशक शैक्षणिक प्रो. विष्णुकान्त पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधि और धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं तथा न्याय की स्थापना सद्मार्ग पर चलकर ही संभव है। वहीं सह-निदेशक प्रशासन प्रो. शीशराम ने विधि में प्रयुक्त नियम, उपनियम एवं अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधिक शब्दों की विस्तृत व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। भारतीय विधिशास्त्र विद्याशाखा की अध्यक्ष प्रो. कृष्णा शर्मा ने आगामी प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा एवं विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

    उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. सुरेन्द्र कुमार जाखड़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूजा सुमन ने प्रस्तुत किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षकों की समस्यायों के लिए शिक्षामंत्री से मिला शिक्षक संघ
    Next Article
    रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत 'बेस्ट इनोवेटिव स्कूल अवार्ड 2026' से सम्मानित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment