Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कस्तूरी के पहले दिन कला में ज्ञान और ज्ञान में कला का संगम

    1 day ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में बुधवार को युवाओं के बहुप्रतीक्षित ’अन्तर महाविद्यालय युवा महोत्सव कस्तूरी- 2026 (8 से 10 अप्रैल) का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रेरणा अरोड़ा, प्रोफेसर एंड डायरेक्टर, रोड सेफ्टी मैनजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ कॉर्मस एंड मैनजमेंट निर्वाण विश्वविद्यालय, जयपुर ने किया। मुख्य अतिथि, महाविद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. प्रेरणा अरोड़ा के साथ निदेशक, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, प्राचार्य, डॉ. सीमा अग्रवाल, उप-प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर एवं प्रबंध समिति सदस्य श्री विमल कुमार भाटिया ने दीप प्रज्वलन कर ’कस्तूरी-2026’ का शुभारम्भ किया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा ऐसे आयोजन उनके कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के नव्य नारी ग्रुप ने स्वागत नृत्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेरणा ने महाविद्यालय से जुड़े विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किये और उन्होंने सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा समझाया कि ट्रेफिक नियमों का पालन करना क्यों आवश्यक है। महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने इस समारोह के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कस्तूरी की थीम ’’छःदशक-आत्म शक्ति का उत्सव’’ के बारे में बताते हुए आत्मशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि वर्षों से यह उत्सव युवा छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता आ रहा है। अंत में छात्रा इशिका गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ. टीना सिंह भदौरिया एवं छात्रा कशिश गौड़ व माही असीजा ने किया। कस्तूरी के पहले दिन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के अतंर्गत ’मन के हारे हार है, मन के जीते जीत’ विषय पर हिन्दी तर्क-वितर्क प्रतियोगिता में राजस्थान कॉलेज से इंद्रजीत सिंह प्रथम, कानोड़िया कॉलेज से पूजा राठौड़ द्वितीय और सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय से अक्षिता शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज की टीम प्रथम व कानोड़िया कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बीट्स-वेस्टर्न गु्रप डांस प्रतियोगिता में जईसीआरसी की टीम प्रथम व कानोड़िया कॉलेज की टीम द्वितीय रही। अतः महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में फ्लावर अरेंजमेंट में अदिती जांगिड़ व तनुश्री प्रथम, द्राक्षा असांरी व साइमून असांरी द्वितीय रही। रंगरीति के अंतर्गत रंगोली में दृष्टि मीणा प्रथम व खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं एवं मांडना में पूनम कुमारी ने प्रथम एवं शिखा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

    कल 9 अप्रैल को क्विज़, फेस पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हेयर डू,, जैम (जस्ट ए मिनट), यादों के झरोखे से समूह नृत्य, रसरंग लोक नृत्य प्रतियोगिताएँ होंगी। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Gulf Nations Report Fresh Attacks Hours After US-Iran Ceasefire Announcement
    Next Article
    संस्कृत शिक्षा में अधिशेष समायोजन का किया स्वागत,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान ने की माध्यमिक शिक्षा में नए स्टाफिंग पैटर्न को शीघ्र लागू करने की मांग

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment