Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लाभ से वंचित रही बालिकाओं के आवेदन 26 फरवरी तक कर सकेंगे विद्यालय

    2 months ago

    - पद्माक्षी, मुख्यमंत्री हमारी बेटियां, बालिका प्रोत्साहन व गार्गी पुरस्कार योजना में चयनित शेष बालिकाओं के आवेदन के लिए अवसर

    जयपुर। मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना व पद्माक्षी योजना के तहत लाभ से वंचित शेष बालिकाओं के आवेदन स्कूल लॉ​गिन से करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक द्वारा इन आवेदनों का प्रमाणीकरण/सत्यापन 28 फरवरी तक करने के निर्देश दिए गए हैं। 

     

    इसके साथ ही गार्गी पुरस्कार योजना व बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2025-26 की वे पात्र बालिकाएं जिनका आवेदन पात्रता के दस्तावेज या जन आधार अपडेशन नहीं होने के कारण ऑन लाइन नहीं किया जा सका, उनका आवेदन भी शाला दर्पण बेनेफिशियरी स्कीम पोर्टल पर संबंधित विद्यालय के लॉगिन से 28 फरवरी तक भरा जा सकता है। संयुक्त शासन सचिव प्रारंभिक शिक्षा (आयोजना) विभाग एवं निदेशक बालिका शिक्षा फाउंडेशन श्रीमती मुन्नी मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

     

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना, पद्माक्षी पुरस्कार योजना व बालिका प्रोत्साहन योजना वर्ष 2025-26 और गार्गी पुरस्कार योजना (प्रथम व द्वितीय किश्त) की चयनित पात्र बालिकाओं को प्रथम चरण में पुरस्कार राशि का अंतरण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नन्ही अमायरा की मौत पर चुप्पी, स्कूल के निष्कासन पर मुखर विधायक—संयुक्त अभिभावक संघ का कड़ा विरोध
    Next Article
    निरस्त आवेदन पत्रों में संशोधन हेतु अंतिम अवसर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment