Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    निरस्त आवेदन पत्रों में संशोधन हेतु अंतिम अवसर

    2 months ago

    जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा सत्र 2025–26 (स्ट्रीम–1) के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच प्रक्रिया प्रगति पर है। आवेदन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र निरस्त की गए हैं, उन्हें आवेदन में आवश्यक संशोधन करने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

     

    वे दिनांक 16 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। इससे संबंधित अभ्यर्थियों को उनके आवेदन पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर पर लिंक सहित टेक्स्ट मैसेज प्रेषित किया गया है।

     

    संशोधन की प्रक्रिया

    अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक अभिलेखों के अनुसार नाम, पिता/माता का नाम एवं जन्मतिथि में आवश्यक सुधार कर सकते हैं तथा संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी अपनी एस.एस.ओ.आई.डी. के माध्यम से लॉगिन कर “Edit Personal Details and Upload” विकल्प पर क्लिक करें। आवेदन निरस्तीकरण का कारण देखकर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि के उपरांत किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    लाभ से वंचित रही बालिकाओं के आवेदन 26 फरवरी तक कर सकेंगे विद्यालय
    Next Article
    वृहद स्तर पर मनाया जाए राजस्थान दिवस:- मुख्य सचिव

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment