Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लवीना दासानी को महिला उद्यमिता और सतत विकास पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि

    1 month ago

    जयपुर। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के प्रबंधन अध्ययन विभाग से शोधार्थी लवीना दासानी को

    फाइनेंशियल प्रोफिशिएंसी एज ए कैटेल्स्ट टू सस्टेनेबल डेवलपमेंट विथ स्पेशल रेफरेंस टू वूमेन एंटरप्रेन्योर्स इन महाराष्ट्र विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

     

    यह शोध महिला उद्यमियों की आर्थिक समझ और उनकी वित्तीय दक्षता को सतत विकास से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत करता है। शोध में विशेष रूप से महाराष्ट्र की महिला उद्यमियों के अनुभव, चुनौतियाँ और अवसरों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।

     

    इस शोध कार्य का मार्गदर्शन डॉ. संजय बियानी ने किया। उनके निर्देशन में शोधार्थी ने वित्तीय साक्षरता, संसाधन प्रबंधन और उद्यमिता विकास के बीच संबंध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

     

    संस्थान के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह शोध न केवल अकादमिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी नई दिशा प्रदान करेगा।

     

    शोधार्थी की इस उपलब्धि से संस्थान का गौरव बढ़ा है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी अनुसंधान के लिए प्रेरणा मिलेगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नीरजा मोदी स्कूल प्रकरण: हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से अभिभावकों में चिंता, छात्रों की सुरक्षा और जवाबदेही पर उठे गंभीर सवाल — संयुक्त अभिभावक संघ
    Next Article
    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे सत्र की मीटिंग का आगाज 22 मार्च को दिल्ली मे

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment