Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मेगा पीटीएम का सफल आयोजन, अभिभावकों ने दिखाया उत्साह

    6 months ago

    मेगा पीटीएम का सफल आयोजन, अभिभावकों ने दिखाया उत्साह

    — राष्ट्रीय एकता की शपथ ली, अभिभावकों संग विद्यार्थियों ने ग्रहण किया श्री कृष्ण भोग

    जयपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग की पहल पर प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस पीटीएम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार तथा समग्र विकास पर शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद किया।

     

    पीटीएम का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सहयोगपूर्ण संबंध स्थापित करना रहा, ताकि दोनों मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस दौरान छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों, सुधार के क्षेत्रों, व्यवहार कुशलता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालयों में पीटीएम के दौरान अभिभावकों एवं मेधावी विद्यार्थियों का माला पहनाकर सम्मान भी किया गया।

     

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर निबंध, लेख एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली तथा सभी ने मिलकर श्री कृष्ण भोग ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभाग की सराहना करते हुए अभिभावकों ने कहा कि ऐसी पहल बच्चों के आत्मविश्वास और विद्यालय से जुड़ाव को बढ़ाती हैं। 

     

    पीटीएम की प्रगति और आयोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण करने हेतु अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती सीमा शर्मा एवं अशोक कुमार मीणा सहित विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। उन्होंने संस्था प्रमुखों और शिक्षकों को विद्यालयों में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण बनाए रखने के सुझाव भी दिए।

     

    *शिक्षा मंत्री ने स्वयं किया निरीक्षण*

     

    शिक्षामंत्री  मदन दिलावर मेगा पीटीएम के अवसर पर स्वयं कोटा जिले की खैराबाद स्थित राजकीय विद्यालय में पहुंचे और अभिभावकों से रूबरू हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से भी बातचीत की और संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पशुपालकों को सशक्त और समर्थ बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : कुमावत
    Next Article
    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मेगा पीटीएम में लिया हिस्सा, बच्चों से किए सवाल जवाब,अभिभावकों को समझाया

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment