Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पशुपालकों को सशक्त और समर्थ बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : कुमावत

    6 months ago

    -मंत्री जोराराम का गांव 3 एनडी में हुआ भव्य स्वागत

    -गोपाष्टमी पर आयोजित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में हुए शामिल 

    श्रीगंगानगर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत शुक्रवार को अनूपगढ़ उपखण्ड के गांव 3 एनडी पहुंचे। उन्होंने श्री करणी माता सेवा समिति की ओर से संचालित गोशाला में आयोजित सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुचने पर स्थानीय गोभक्तों और ग्रामवासियों ने मंत्री जोराराम कुमावत का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने आरती उतारकर मंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री  कुमावत ने सबसे पहले माँ शक्ति के दरबार में हाजरी लगाई और गो माता की पूजा-अर्चना की।

    उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा है। राज्य सरकार गोशालाओं के उत्थान व संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गोशाला के संचालन में सहयोग देने वालों की सराहना की और विश्वास दिलाया कि सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

     कुमावत ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को सशक्त और समर्थ बनाना राज्य सरकार को सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के बारे में बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस बार सभी वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को वातानुकुलित ट्रेन में संबधी तीर्थ स्थल तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, वरिष्ठ जनों के प्रति सम्मान की भावना रखती है। उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार ही होने परेशानी नहीं हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    कार्यक्रम में गोशाला के अध्यक्ष बीरबल राम जयाणी,  दिल्ली निवासी भामाशाह अभिमन्यु, पूर्व विधायक सन्तोष बावरी, मोहित छाबड़ा, हेतराम ज्याणी, महावीर सिंह चारण, इन्द्र सिंह बिका व अनूपगढ घडसाना गोशाला के अध्यक्ष व बड़ी संख्या में ग्रामीण, गोभक्त और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में "एंडोमेट्रियोसिस : प्रजनन विज्ञान के लिए चुनौती" विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
    Next Article
    मेगा पीटीएम का सफल आयोजन, अभिभावकों ने दिखाया उत्साह

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment