Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महत्वपूर्ण सूचना: सरकार ने छात्राओं को आवेदन पत्र में पाई गई कमियों की पूर्ति के लिए 17 अगस्त तक का अंतिम अवसर प्रदान किया

    2 hours ago

    राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति "बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना" के अंतर्गत जनवरी-2025 एवं जुलाई-2025 सत्र हेतु आवेदन करने वाली छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में आवश्यक कमियाँ पाई गई हैं।

    संबंधित छात्राओं को आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान सरकार तथा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, जोधपुर एवं जयपुर द्वारा समय-समय पर इन कमियों की पूर्ति हेतु सूचित किया गया है, किंतु अनेक छात्राओं द्वारा अब तक आवश्यक सुधार नहीं किए गए हैं।

    विशेष अनुरोध पर राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं को आवेदन पत्र में पाई गई कमियों की पूर्ति के लिए 17 अगस्त, 2026 तक का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

    अतः सभी संबंधित छात्राओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि 17 अगस्त, 2026 तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक कमियों की पूर्ति अनिवार्य रूप से कर दें। निर्धारित तिथि तक कमी की पूर्ति नहीं किए जाने पर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र बिना किसी अतिरिक्त सूचना के निरस्त (रद्द) कर दिया जाएगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 अगस्त से 'इंडियन डीजे एक्सपो-2026' का आगाज़
    Next Article
    ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित RIDS Award 2026–29 से सम्मानित हुआ रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment