Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित RIDS Award 2026–29 से सम्मानित हुआ रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर

    2 hours ago

    जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा वर्ष 2026–29 के लिए प्रतिष्ठित RIDS (Recognition for International Dimension in Schools) Award से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यालय द्वारा वैश्विक दृष्टिकोण, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन के लिए प्रदान किया गया।

    इस प्रतिष्ठित पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित ले मेरिडियन होटल में किया गया, जहाँ देश-विदेश के चयनित विद्यालयों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत एवं रावत पब्लिक स्कूल, भांकरोटा की डायरेक्टर डॉ. अक्षिता रावत ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

    इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं वैश्विक नागरिकता की भावना को ध्यान में रखते हुए कुल सात अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इनमें से तीन गतिविधियाँ नेपाल एवं अर्जेंटीना के विद्यालयों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग (Collaboration) के माध्यम से आयोजित की गईं।

    नेपाल के साथ आयोजित गतिविधियों में भारत, नेपाल एवं रूस की सांस्कृतिक विरासत एवं लोकनृत्यों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही दक्षिण एशियाई देशों (South Asian Countries) से जुड़े समसामयिक विषयों, सामाजिक चुनौतियों एवं आपसी सहयोग पर विद्यार्थियों के बीच विचार-विमर्श एवं संवाद आयोजित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण, सांस्कृतिक समझ तथा नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।

    अर्जेंटीना के साथ आयोजित गतिविधि में भारत एवं अर्जेंटीना के पारंपरिक खेलों का विस्तृत अध्ययन, प्रदर्शन एवं तुलनात्मक विश्लेषण कराया गया। विद्यार्थियों ने दोनों देशों की खेल संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक महत्व को समझते हुए एक-दूसरे के खेलों का अनुभव भी प्राप्त किया।

    विद्यालय में आयोजित अन्य इन-हाउस गतिविधियों में कोरोना महामारी के वैश्विक प्रभाव (Global Impact of COVID-19) पर शोध एवं प्रस्तुतीकरण, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणाली (Environment Friendly Transport System) पर नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तथा कुलिनरी आर्ट (Culinary Art) के अंतर्गत विभिन्न देशों के पारंपरिक व्यंजन तैयार करने एवं उनकी सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रस्तुत करने जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल थीं।

    इन सभी गतिविधियों में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विशेष बात यह रही कि अभिभावकों ने भी दर्शक एवं सहभागी के रूप में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इन कार्यक्रमों की गरिमा को बढ़ाया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में वैश्विक नागरिकता (Global Citizenship), सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान, टीमवर्क, संवाद कौशल तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया।

    उल्लेखनीय है कि रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर इससे पूर्व भी वर्ष 2019–2022 के लिए ब्रिटिश काउंसिल इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड प्राप्त कर चुका है। एक बार पुनः यह सम्मान प्राप्त होना विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचारपूर्ण कार्यशैली एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।

    इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत ने रावत पब्लिक स्कूल,प्रताप नगर की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला,कोर्डिनेटर्स एवम समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण रावत एजुकेशनल ग्रुप के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समूह सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

    विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम बताया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    महत्वपूर्ण सूचना: सरकार ने छात्राओं को आवेदन पत्र में पाई गई कमियों की पूर्ति के लिए 17 अगस्त तक का अंतिम अवसर प्रदान किया
    Next Article
    राजकीय महाविद्यालय जयपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ व्यास पूजन समारोह

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment