Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मंत्री मदन दिलावर की उपलब्धियों की बांटी पुस्तिका, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विकास कार्यों का विस्तृत विवरण

    7 months ago

    कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में विगत 1 वर्ष 2024-25 में कराए गए विकास कार्यों को लेकर एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। "रामगंज मंडी जन सेवा और विकास" के शीर्षक से प्रकाशित इस पुस्तक में मदन दिलावर द्वारा रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य का सिलसिलेवार विस्तृत विवरण दिया गया है।

    आगामी 4 वर्षों में प्राथमिकता से होंगे ये कार्य: 

    पुस्तक में रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 4 वर्षों में प्राथमिकता से कराए जाने वाले जनहित के प्रस्तावित कार्यों की सूची भी प्रकाशित की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को अपने क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं के बारे में पता चल सकेगा।

    लोकसभा अध्यक्ष ने किया था विमोचन: 

    पुस्तक का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों किया गया था। यह विमोचन रामगंज मंडी नगर में कृषि मंडी प्रांगण में आयोजित सुपोषित मां अभियान में हुआ था।

    ग्रामीणों को वितरित की पुस्तिका: 

    रामगंज मंडी जन सेवा और विकास पुस्तिका देवली कलां शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को वितरित की गई। इससे क्षेत्र के लोगों को अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी मिल सकेगी और वे भविष्य की योजनाओं से भी अवगत हो सकेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अब रामगंजमंडी मे गंभीर मरीजों की बचेगी जान,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की पहल पर मिली एम्बुलेंस, 2 करोड़ रूपये की लागत सें बनेगा विद्यालय भवन
    Next Article
    राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने किया पेंशन योजना पर सरकार के आदेश का विरोध

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment