Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मिट्टी का क़र्ज़ और युवाओं का फ़र्ज़- शहीद दिवस पर जयपुर ने भरी देशभक्ति की हुंकार

    1 month ago

    -सैन्य अधिकारियों के साथ ट्रैक पर उतरा युवा जोश, शहादत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि- जेयू रन फॉर मार्टियर्स

    -'राष्ट्र-प्रथम' का संकल्प: अमर बलिदानियों की याद में ‘रन फॉर मार्टियर्स’ में दौड़ी शहर की युवा पीढ़ी

    -सस्टेनेबिलिटी के साथ सशक्तिकरण: प्लास्टिक-मुक्त ट्रैक पर महिला धावकों ने पेश की मिसाल 

    -कदमों की ताल में गूँजा शहीदों का सम्मान: जेईसीआरसी रन फॉर मार्टियर्स ने पेश की राष्ट्रवाद की मिसाल

    जयपुर,

    भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु- ये मात्र नाम नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस का प्रतीक हैं जिसने भारत के भविष्य की नींव रखी। इसी गौरवशाली इतिहास को वर्तमान पीढ़ी के ज़हन में जीवंत करने के उद्देश्य से जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी द्वारा 'रन फॉर मार्टियर्स' मैराथन का आयोजन किया गया। 

    शहीद दिवस को समर्पित इस मैराथन में 1800 से ज़्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। जिसमे भारतीय जल-थल व वायुसेना के 550 से अधिक जवानों ने शहर के नागरिकों के साथ ट्रैक साझा कर राष्ट्र के प्रति अटूट एकजुटता प्रदर्शित की। वहीं, 'महिला सशक्तिकरण' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, 370 से अधिक महिला धावकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। राष्ट्रभक्ति के इस जोश के साथ-साथ, जेईसीआरसी सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी (जेसीएस) की पर्यावरण के प्रति जवाबदेही भी यहाँ स्पष्ट दिखी; जहाँ 'स्वच्छ भारत' के विज़न को अपनाते हुए पूरे आयोजन को पूर्णतः प्लास्टिक-मुक्त रखा गया और एकत्रित कचरे को रिसायकल व रीयूज़ के लिए प्रबंधित कर सस्टेनेबिलिटी का एक वैश्विक मानक पेश किया।

    राष्ट्रवाद का जोश भरते हुए, कार्यक्रम के चीफ़ गेस्ट मेज़र जनरल बीएस कांग (चीफ़ सिग्नल ऑफ़िसर, साउथ-वेस्टर्न कमांड) ने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारा हर कदम व्यक्तिगत फिटनेस के साथ-साथ विकसित और सशक्त भारत के निर्माण की ओर है। उन्होंने 'एक के बाद एक कदम' की निरंतरता को सफलता का मंत्र बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से ही हम राष्ट्र को प्रगतिशील बना सकते हैं।

    मैराथन को युवाओं में देशभक्ति और चरित्र निर्माण की एक पहल बताते हुए जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाईस चेयरपर्सन, अर्पित अग्रवाल ने 23 मार्च 1931 की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित किया। उनका मानना है कि करियर और प्लेसमेंट की उपलब्धियों के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्र-प्रथम की चेतना जागृत करना अनिवार्य है, ताकि वे उस महान विरासत को आत्मसात कर सकें जिसने हमारे देश को एक विशिष्ट पहचान दी है। इसी विज़न के साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि जेइसीआरसी परिवार हर साल ‘रन फॉर मार्टियर्स’ का आयोजन करेगा, जो वीर जवानों के प्रति संस्थान का एक वार्षिक समर्पण होगा।

    संस्थान का यह 'रन' एक ऐसी परंपरा की शुरुआत है जहाँ करियर की ऊंचाइयों के साथ-साथ 'नेशन फ़र्स्ट' का भाव युवाओं के चरित्र की नींव बनेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कोटा होने लगा गुलजार, एलन में एडमिशन फीवर
    Next Article
    राजस्थान ज्ञान सभा में बनी भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित नई शिक्षा व्यवस्था की रूपरेखा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment