Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंच परिवर्तन से सशक्त होगा समाज और सुरक्षित रहेगी संस्कृति — जसवंत खत्री

    2 months ago

    50 कलश के साथ बंजारा मातृशक्ति की भव्य सहभागिता

    जयपुर। कनकपूरा। करधनी

    कनकपुरा स्थित अमन बाग में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता एवं हिंदू चेतना के सशक्तिकरण के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2000 नागरिकों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।

    कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हुआ। 9 मंदिरों से प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 735 महिलाओं ने सहभागिता कर कलश स्थापना की। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित मातृशक्ति की शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कनकपुरा सेवा बस्ती बंजारा बस्ती से 50 मातृशक्ति (25 कलश के साथ) एवं 50 पुरुषों की विशेष सहभागिता रही।

     

    सम्मेलन के प्रमुख वक्ता जसवंत खत्री, क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (राजस्थान) ने अपने उद्बोधन में ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश देते हुए कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए जीवनशैली में सुधार, संस्कारों का संरक्षण, परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना, गौ संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों को व्यवहार में उतारना आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने और समाज को संगठित रखने का आह्वान किया।

     

    मुख्य अतिथि संत किशन महाराज (राधागोविंद मंदिर, गोविंदपुरा) ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर विचार रखते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया। संत गोपाल शरण महाराज (संकटमोचन हनुमान मंदिर, करतारपुरा) की उपस्थिति भी प्रेरणादायक रही।

    सम्मेलन में संयुक्त परिवार प्रणाली को बनाए रखने वाले परिवारों, तीन से अधिक बच्चों वाले दंपतियों तथा देशी गाय का पालन करने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। इसे भारतीय परंपरा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया गया। मरुधर डिफेंस सेकेंडरी स्कूल, रेडियंट स्कूल एवं माय छोटा स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Rahul के 'जादूगर' ने Modi के करीबी रह चुके इस बड़े नेता को मना ही लिया! सारा राज खुलने वाला है ?
    Next Article
    संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र की शक्ति” — श्याम सिंह

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment